Categories: मनोरंजन

Bhojpuri: रानी चटर्जी ने Khesari Lal Yadav और Pawan Singh को दी नसीहत, बोलीं- ये नहीं कि आप मर्यादा…

Bhojpuri:  भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं. वो काफी समय सिनेमा में अपनी अदाकारी की छाप छोड़ती नजर आई हैं. अपनी अदाओं का जलवा दिखाते हुए रानी चटर्जी (Rani chatterjee) अपने फैंस को दिवाना बना लिया. फिर एक बार रानी चटर्जी ने भोजपुरी जगत के नामी सितारों पर हल्ला बोला है जो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को एल्बम इंडस्ट्री बनाने में लगे जा रहे हैं. रानी चटर्जी ने हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में भोजपुरी इंडस्ट्री के फ्यूचर को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है, और कहा है कि कैसे भोजपुरी इंडस्ट्री में फिल्मों से ज्यादा एल्बम का क्रेज बढ़ गया है.

भोजपुरी इंडस्ट्री का हाल बुरा

हाल ही में रानी चटर्जी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि भोजपुरी इंडस्ट्री अपने बुरे दौर से गुजर रही है. पहले भोजपुरी सिनेमा फिल्म इंडस्ट्री हुआ करती थी. लेकिन तेजी से आ रहे बदलाव के चलते भोजपुरी इंडस्ट्री आगे बढ़ने की बजाय पीछे की ओर जाती जा रही है. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री अब केवल एक एल्बम इंडस्ट्री बनकर रह गई है.

रानी चटर्जी ने अपने इंटरव्यू में खेसारी लाल यादव और पवन सिंह को लेकर की टिप्पणी

इसी के साथ रानी चटर्जी ने अपने  एक इंटरव्यू के दौरान खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और पवन सिंह (Pawan singh) के लिए भी अपनी टिप्पणी दी है, और बोला है कि खेसारी और पवन सिंह को अभद्र गाने नहीं गाने चाहिए. भोजपुरी का टेस्ट मानते हैं थोड़ा अलग है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप सारी मर्यादा तोड़ डालें.

ये भी पढ़ें- Pathan: पठान में शाहरुख खान के एब्स पर मिली खूब तालियां मगर खुद शरमा गए थे SRK

बता दें कि रानी चटर्जी ने खेसारी लाल को लेकर यह भी कहा कि जब उनकी बेटी पर गाना बनाया गया था तो उनको लाइव आने की जरूरत नहीं थी. क्योंकि मेरे खिलाफ भी कई ऐसे ही गाने बनाए जा चुके हैं लेकिन मैं इन चीजों को बढ़ावा देने की बजाय अपने लॉयर से कहकर इन वीडियो को हटवा देती हूं. इतनी समझ तो होनी ही चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

25 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

44 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

50 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

58 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago