Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bigg Boss 17: कौन हुआ बिग बॉस के घर से बाहर? फूट-फूटकर रोए सारे कंटेस्टेंट

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में हर दिन नया ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहा है. इस वीक अचानक शो से एक एविक्शन हुआ, जिससे घर में मौजूद हर सदस्य हैरान रह गए.

Bigg Boss 17: आजकल बिग बॉस 17 में काफी एंटरटेनमेंट देखने को मिल रहा है. वहीं कुछ दिन से बिग बॉस के घर में हर दिन नया ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहा है. इस वीक अचानक शो से एक एविक्शन हुआ, जिससे घर में मौजूद हर सदस्य हैरान रह गए. रिपोर्ट्स के अनुसार, बिग बॉस हाउस से इस हफ्ते एक-दो नहीं पांच एलिमिनेशन होने वाले हैं और कुछ वाइल्डकार्ड्स की एंट्री होने वाली है. इस समय दिमाग के मकान के कुछ सदस्यों के फैसले के बाद नाविद शो से बाहर हो गए. नॉमिनेशन टास्क में खूब सारे ड्रामा और लड़ाई-झगड़े के बाद 5 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए. जिनमें जिगना वोहरा, सना रईस खान, तहलका, अनुराग डोभाल और अंकिता लोखंडे का नाम शामिल है.

नॉमिनेशन पर रोए सभी कंटेस्टेंट

लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस ने नॉमिनेशन टास्क के लिए एक्टिविटी रूम में एक पेड़ बनाया था, जिसपर हर कंटेस्टेंट के नाम की पत्तियां लटक रही थीं. नॉमिनेट करने वाले शख्स को वजह बताते हुए कंटेस्टेंट के नाम की पत्ती तोड़ फेंकनी थी. इस टास्क में विक्की जैन और मुनव्वर फारुकी की भिड़त देखने को मिलती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

बिग बॉस दम के मकान के सदस्यों को ये फैसला करने को कहते हैं, क्योंकि तीनो सदस्य दम के मकान के होते हैं. जिसके बाद सभी की सहमति नाविद के नाम पर बनती है और नाविद शो से बाहर हो जाते हैं. इस पर अभिषेक कुमार फूट-फूटकर रोने लगते हैं और खानजादी भी नाविद के शो से बाहर होने से काफी निराश नजर आती हैं. अभिषेक नाविद को अपनी हूडी गिफ्ट करते हैं और उनसे बाहर मिलने का वादा भी करते हैं.

विक्की जैन को मुनव्वर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

विक्की जैन की बातें सुनने के बाद मुनव्वर फारुकी कहते हैं, मैं बॉलिंग अगर कर रहा हूं तो मुझे विकेटकीपर की बहुत जरूरत पड़ेगी. जो एक महीना मैंने यहां गुजारा, सो कर…या कपड़े नए पहनकर नहीं गुजारा है. विक्की जैन और मुनव्वर फारुकी के बीच लंबी शब्दों की जंग चलती है. विक्की-मुनव्वर के अलावा बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में खानजादी और नील भट्ट में भी खूब जमकर बहसबाजी होती है. जहां ऐश्वर्या शर्मा अपने पर कंट्रोल नहीं कर पातीं और बिग बॉस से चिल्लाते हुए कहते हैं- ‘मेरा पति लौट आया.’

 

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital