मनोरंजन

करण जौहर ने मेरी और करीना की इमेज खराब की… रणबीर कपूर ने ऐसा क्यों कहा? जानिए कारण

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘तू झूठा मैं मक्कार’ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं.अभिनेता की फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं. इसी बीच अभिनेता अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में रणबीर कपूर अपनी कजिन बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के सेलेब्रिटी चैट शो ‘व्हाट वीमेन वॉन्ट’ में पहुंचे थे, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की और यहां उनकी मुलाकात करण जौहर से हुई. से जुड़ा एक बड़ा खुलासा भी किया है, जो फिल्ममेकर के लिए हैरान करने वाला हो सकता है.

करीना हो गई हैरान

यहां रणबीर कपूर ने करण जौहर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर करीना भी हैरान रह गईं.  दरअसल, इस दौरान करीना कपूर ने रणबीर से एक ऐसा सवाल पूछा, जो कपूर खानदान से जुड़ा था, इस सवाल के जवाब में रणबीर ने फिल्ममेकर करण जौहर की भी खिंचाई कर दी. एक्ट्रेस ने पूछा- ‘लोग जानना चाहते हैं कि कपूर खानदान में सबसे ज्यादा गॉसिप कौन करता है?’

रणबीर कपूर ने चौंकाने वाला जवाब दिया

करीना कपूर खान द्वारा पूछे गए सवाल का रणबीर कपूर ने कुछ चौंकाने वाला जवाब दिया. उन्होंने कहा- ‘मुझे लगता है कि गॉसिप के चक्कर में मेरी और आपकी  इमेज को खराब किया गया है और करण जौहर ने ये सब किया है. मुझे लगता है कि वह बहुत ईर्ष्यालु है क्योंकि हर कोई उसे इसके लिए दोषी ठहराता है. उन्हें किसी का साथ चाहिए तो उन्होंने हमारा नाम लेना शुरू कर दिया और इस मामले में हमारी छवि खराब हो गई. रणबीर की ये बात सुनते ही करीना हंसने लगती हैं.

रणबीर कपूर की वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में रणबीर कपूर की ‘तू झूठी मैं मक्कार’ रिलीज हुई है, जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर भी लीड रोल में हैं. इसके अलावा फिल्म में डिंपल कपाड़िया भी हैं. इसके बाद एक्टर फिल्म एनिमल में दिखाई देंगे, जिसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में होंगी. कुछ समय पहले फिल्म से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया था, जिसमें वह बिल्कुल नए अवतार में नजर आए थे. फिल्म में रणबीर का रोल दूसरी फिल्मों से बिल्कुल अलग होने वाला है.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

1 minute ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

35 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

1 hour ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

1 hour ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

2 hours ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

2 hours ago