Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Cocktail 2 Worldwide Collection: कॉकटेल 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 5 दिनों में की इतनी कमाई; जल्द होगी 100 करोड़ क्लब में एंट्री!

कॉकटेल 2 की कमाई का सिलसिला लगातार जारी है. शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म ने रिलीज के महज 5 दिनों में 95.60 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है. विदेशी बाजारों में शानदार प्रदर्शन के दम पर फिल्म अब 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच गई है.

Cocktail 2, Worldwide Collection, Bollywood

Cocktail 2 Worldwide Collection: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘Cocktail 2’ सिनेमाघरों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. 19 जून को रिलीज हुई इस रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. दिलचस्प बात यह है कि समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के बावजूद फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही.

रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने दुनियाभर में करीब 20.20 करोड़ रुपये की ओपनिंग दर्ज की थी. इसके बाद वीकेंड में फिल्म को दर्शकों का भरपूर साथ मिला और शनिवार को इसकी कमाई में बड़ा उछाल देखने को मिला. दूसरे दिन फिल्म ने लगभग 30.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया जिससे दो दिनों का कुल कलेक्शन करीब 50.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.

पांच दिनों में 95 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई

फिल्म ने तीसरे दिन भी मजबूत पकड़ बनाए रखी और करीब 25.30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. वीकडेज में कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई लेकिन फिर भी फिल्म ने सोमवार को 9.53 करोड़ रुपये और मंगलवार को लगभग 9.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया.

ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड कमाई अब लगभग 95.60 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. ऐसे में 100 करोड़ क्लब का आंकड़ा छूने के लिए इसे अब केवल करीब 5 करोड़ रुपये और कमाने हैं. मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह उपलब्धि जल्द ही हासिल होती दिखाई दे रही है.

ये भी पढ़ें- जुबीन गर्ग मौत मामला: मुख्य आरोपी श्यामकानु महंत की जमानत अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने असम सरकार को जारी किया नोटिस

विदेशों में मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म को विदेशों में खासा पसंद किया जा रहा है. भारत में फिल्म की प्रतिक्रिया भले ही मिश्रित रही हो लेकिन ओवरसीज मार्केट में इसकी पकड़ काफी मजबूत नजर आ रही है.

सिर्फ पांच दिनों के भीतर फिल्म ने विदेशी बाजारों से लगभग 22.25 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. खासतौर पर मिडिल ईस्ट, नॉर्थ अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम जैसे क्षेत्रों में दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है. यही वजह है कि फिल्म के वैश्विक कलेक्शन में ओवरसीज कमाई का अहम योगदान रहा है.

भारत में अब तक कितना रहा कारोबार?

घरेलू बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म की कमाई वर्ल्डवाइड आंकड़ों की तुलना में थोड़ी कम रही है. अब तक भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन लगभग 60.90 करोड़ रुपये तक पहुंचा है. मंगलवार को फिल्म ने देशभर में करीब 6.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital