मनोरंजन

RR vs DC: ई बल्लेबाजी ना रंगबाजी हा – आईपीएल में निरहुआ-आम्रपाली की भोजपुरी कमेंट्री ने लगाया तड़का, फैन्स को खूब भी खूब पसंद आ रहा एक्टर्स का चटपटा अंदाज

16th season of IPL: इस बार आईपीएल के 16वें सीजन में मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग में भोजपुरी भाषा में कमेंट्री भी की जा रही है, जिसके लिए अभी तक दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है.

इस बार आईपीएल के 16वें सीजन में मैचों की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का अधिकार जियो सिनेमा के पास है, जिसमें मैचों की कमेंट्री 12 भारतीय भाषाओं में टेलीकास्ट की जा रही है और इसमें अब तक सबसे ज्यादा चर्चा भोजपुरी कमेंट्री की हुई है.

सीजन की शुरुआत में भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने कमेंट्री पैनल में अपनी आवाज से सभी प्रशंसकों का दिल जीत लिया, वहीं दूसरे हफ्ते में दिनेश लाल यादव उर्फ ​​निरहुआ और भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने माइक संभाला.

निरहुआ और आम्रपाली ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के साथ कमेंट्री की दुनिया में पदार्पण किया. इस सीजन में अब तक भोजपुरी कमेंट्री में मैच का लुत्फ उठाने वाले दर्शकों की संख्या काफी ज्यादा देखी गई है.

सोशल मीडिया पर भोजपुरी कमेंट्री को लेकर फैन्स के रिएक्शन लगातार देखने को मिल रहे हैं. Jio Cinema ने अंग्रेजी और हिंदी के अलावा जिन भाषाओं में IPL मैचों के लिए कमेंट्री देने का फैसला किया है उनमें गुजराती और मराठी शामिल हैं.

भोजपुरी कमेंट्री के बोल लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. कमेंट्री बॉक्स से गूंजी गुलाम की आवाज, बोले, ई इका हो, मुंहवा फोड़बा का… खूब पसंद किया गया. आईपीएल के इस पूरे सीजन में जियो सिनेमा ने मैचों की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग फ्री रखी है, जिसमें कोई भी क्रिकेट फैन अपने मोबाइल पर जियो सिनेमा ऐप के जरिए मैच का लुत्फ उठा सकता है.

Dimple Yadav

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

13 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

31 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

43 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

55 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago