Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

RR vs DC: ई बल्लेबाजी ना रंगबाजी हा – आईपीएल में निरहुआ-आम्रपाली की भोजपुरी कमेंट्री ने लगाया तड़का, फैन्स को खूब भी खूब पसंद आ रहा एक्टर्स का चटपटा अंदाज

16th season of IPL: इस बार मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग में कॉमेंट्री भोजपुरी भाषा में भी की जा रही है, जिसको लेकर दर्शकों की तरफ से अभी तक काफी अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिली है.

निरहुआ-आम्रपाली का जलवा

16th season of IPL: इस बार आईपीएल के 16वें सीजन में मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग में भोजपुरी भाषा में कमेंट्री भी की जा रही है, जिसके लिए अभी तक दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला है.

इस बार आईपीएल के 16वें सीजन में मैचों की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग का अधिकार जियो सिनेमा के पास है, जिसमें मैचों की कमेंट्री 12 भारतीय भाषाओं में टेलीकास्ट की जा रही है और इसमें अब तक सबसे ज्यादा चर्चा भोजपुरी कमेंट्री की हुई है.

सीजन की शुरुआत में भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने कमेंट्री पैनल में अपनी आवाज से सभी प्रशंसकों का दिल जीत लिया, वहीं दूसरे हफ्ते में दिनेश लाल यादव उर्फ ​​निरहुआ और भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने माइक संभाला.

निरहुआ और आम्रपाली ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के साथ कमेंट्री की दुनिया में पदार्पण किया. इस सीजन में अब तक भोजपुरी कमेंट्री में मैच का लुत्फ उठाने वाले दर्शकों की संख्या काफी ज्यादा देखी गई है.

सोशल मीडिया पर भोजपुरी कमेंट्री को लेकर फैन्स के रिएक्शन लगातार देखने को मिल रहे हैं. Jio Cinema ने अंग्रेजी और हिंदी के अलावा जिन भाषाओं में IPL मैचों के लिए कमेंट्री देने का फैसला किया है उनमें गुजराती और मराठी शामिल हैं.

भोजपुरी कमेंट्री के बोल लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. कमेंट्री बॉक्स से गूंजी गुलाम की आवाज, बोले, ई इका हो, मुंहवा फोड़बा का… खूब पसंद किया गया. आईपीएल के इस पूरे सीजन में जियो सिनेमा ने मैचों की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग फ्री रखी है, जिसमें कोई भी क्रिकेट फैन अपने मोबाइल पर जियो सिनेमा ऐप के जरिए मैच का लुत्फ उठा सकता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest