होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘डॉन’ साल 1978 में रिलीज हुई थी. ये बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म की कहानी की बात करें या गानों की, सब कुछ बेजोड़ था. वैसे तो ‘डॉन’ के कई गाने काफी पॉपुलर हुए थे, लेकिन इस फिल्म का एक खास गाना है जो आज भी दर्शकों की जुबान पर है. अगर आप अब भी नहीं समझे तो हम आपको बता दें कि यहां हम बात कर रहे हैं ‘खइके पान बनारसवाला’ गाने की. इस गाने ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था और ये कहना गलत नहीं होगा कि इस गाने ने बनारसी पान को दुनिया भर में पहचान दिलाई.
अमिताभ बच्चन पर फिल्माया यह गाना दर्शकों के दिलों में खास जगह रखता है. इस गाने के बिना फिल्म ‘डॉन’ की कल्पना भी नहीं की जा सकती. लेकिन शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये गाना असल में इस फिल्म के लिए नहीं लिखा गया था. जी हां, आपने सही पढ़ा, यह गाना किसी दूसरी फिल्म के लिए लिखा गया था.
वहीं बॉलीवुड के बिग बी पर फिल्माया गया मशहूर गाना ‘खइके पान बनारसवाला’ दरअसल देव आनंद की 1973 की फिल्म ‘बनारसी बाबू’ के लिए लिखा गया था. लेकिन किसी वजह से ये गाना देव आनंद की फिल्म में शामिल नहीं किया गया. अब ‘डॉन’ की बात करें तो इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक इस गाने को फिल्म में शामिल करने का कोई विचार नहीं था.
एक्शन से भरपूर फिल्म ‘डॉन’ में शूटिंग खत्म होने के बाद इस गाने को अमिताभ बच्चन पर अलग से फिल्माया गया था. मेकर्स ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि जिस गाने को उन्होंने आखिरी वक्त में फिल्म में शामिल किया था वो इतना आइकॉनिक हो जाएगा.
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…