Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘डॉन’ के लिए नहीं, इस मूवी के लिये लिखा गया था ये गाना, आखिरी वक्त में अमिताभ पर फ़िल्माया गया, रिलीज पर मचाया था गदर

Amitabh Bachchan Film ‘Don’- साल 1978 में अमिताभ बच्चन, जीनत अमान की एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी जिसने दोनों एक्टर्स को रातों-रात स्टार बना दिया था.

अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘डॉन’ साल 1978 में रिलीज हुई थी. ये बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म की कहानी की बात करें या गानों की, सब कुछ बेजोड़ था. वैसे तो ‘डॉन’ के कई गाने काफी पॉपुलर हुए थे, लेकिन इस फिल्म का एक खास गाना है जो आज भी दर्शकों की जुबान पर है. अगर आप अब भी नहीं समझे तो हम आपको बता दें कि यहां हम बात कर रहे हैं ‘खइके पान बनारसवाला’ गाने की. इस गाने ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था और ये कहना गलत नहीं होगा कि इस गाने ने बनारसी पान को दुनिया भर में पहचान दिलाई.

दूसरी फिल्म के लिए लिखा गया था ये गाना

अमिताभ बच्चन पर फिल्माया यह गाना दर्शकों के दिलों में खास जगह रखता है. इस गाने के बिना फिल्म ‘डॉन’ की कल्पना भी नहीं की जा सकती. लेकिन शायद आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ये गाना असल में इस फिल्म के लिए नहीं लिखा गया था. जी हां, आपने सही पढ़ा, यह गाना किसी दूसरी फिल्म के लिए लिखा गया था.

ये भी पढ़ें- Israel Hamas War: हाइफा से सुरक्षित मुंबई वापस आईं नुसरत भरूचा, नहीं हो पा रहा था कॉन्टैक्ट, भारतीय दूतावास ने बचाकर निकाला

इस फिल्म के लिए लिखा गया था गाना

वहीं बॉलीवुड के बिग बी पर फिल्माया गया मशहूर गाना ‘खइके पान बनारसवाला’ दरअसल देव आनंद की 1973 की फिल्म ‘बनारसी बाबू’ के लिए लिखा गया था. लेकिन किसी वजह से ये गाना देव आनंद की फिल्म में शामिल नहीं किया गया. अब ‘डॉन’ की बात करें तो इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने तक इस गाने को फिल्म में शामिल करने का कोई विचार नहीं था.

ये भी पढ़ें- Mission Raniganj Day 2 Collection: ‘मिशन रानीगंज’ को मिला दर्शकों का प्यार, दूसरे दिन बॉक्स आफिस पर मचाया धमाल, इतनी की कमाई

आखिरी वक्त में फिल्म में शामिल किया था ये गाना

एक्शन से भरपूर फिल्म ‘डॉन’ में  शूटिंग खत्म होने के बाद इस गाने को अमिताभ बच्चन पर अलग से फिल्माया गया था. मेकर्स ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि जिस गाने को उन्होंने आखिरी वक्त में फिल्म में शामिल किया था वो इतना आइकॉनिक हो जाएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital