Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

नयनतारा की फिल्म ‘अन्नपूर्णानी’ के खिलाफ दर्ज हुई FIR, भगवान श्रीराम को बताया मांसाहारी, “Love Jihad” को बढ़ावा देने का भी आरोप

Nayanthara: एक्ट्रेस नयनतारा इस समय काफी सुर्खियों में हैं. फिल्म ‘अन्नपूर्णानी’ के निर्माताओं के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है. वहीं, अब मुंबई पुलिस ने इस मामले में फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.

Nayanthara: एक्ट्रेस नयनतारा इस समय काफी सुर्खियों में हैं. फिल्म ‘अन्नपूर्णानी’ के निर्माताओं के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा है. वहीं, अब मुंबई पुलिस ने इस मामले में फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. दरअसल, शिव सेना के नेता रह चुके रमेश सोलंकी ने नयनतारा की फिल्म ‘Annapoorani’ के मेकर्स के खिलाफ केस कर दिया है उन्होंने पुलिस में शिकायत दी है. आरोप लगाया है कि इस मूवी में हिंदू समुदाय की भावना को आहत किया गया है. मेकर्स ने भगवान राम का अपमान किया है. इतना ही नहीं, रमेश सोलंकी ने सोशल मीडिया पर इस मूवी को ‘एंटी हिंदू’ भी कहा है. साथ ही उन चीजों के बारे में भी इशारा किया, जो समस्या से भरी हैं.

लव जिहाद को प्रमोट कर रही नयनतारा

रमेश सोलंगी ने X हैंडल पर दावा किया है किया है कि नयनतारा की फिल्म ‘Annapoorani’ लव जिहाद को प्रमोट कर रही है. उन्होंने मुंबई पुलिस से और महाराष्ट्र के गृहमंत्री देवेंद्र फडनवीस से निवेदन किया है कि वह इसके खिलाफ सख्त कारवाई करें और फिल्म के मेकर्स और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Netflix के खिलाफ FIR रजिस्टर करें.

फिल्म को राम मंदिर से जोड़ा

एक्स हैंडल पर रमेश सोलंकी ने लिखा, ‘इस समय पर, जबं पूरी दुनिया भगवान श्री राम के प्राण-प्रतिष्ठा की खुशियां मना रहा है. वहीं, नेटफ्लिक्स पर जी स्टूडियो, नाद स्टूडियोज और ट्रिडेंट आर्ट्स की प्रोड्यूस्ड एंटी-हिंदू फिल्म ‘Annapoorani’ रिलीज हो चुकी है. पहला- हिंदू पुजारी की बेटी नमाज अदा कर बिरयानी बना रही है दूसरा- ये मूवी लव जिहाद को प्रमोट कर रही है. तीसरा फरहान इसमें एक्ट्रेस को मीट खाने के लिए उकसा रहा है. ये कह रहा है कि भगवान श्री राम भी मीट खाते थे.’

नयनतारा को बताया ‘एंटी हिंदू’

रमेश सोलंकी ने अपनी शिकायत की कॉपी भी शेयर किया है और इसमें नेटफ्लिक्स और जी स्टूडियो को टैग किया है और कहा कि इन्होंने जानबूझकर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए प्राण प्रतिष्ठा के आसपास यह फिल्म बनाई और रिलीज की है. इसके साथ ही उन्होंने सरकार और पुलिस को टैग किया है और सभी के खिलाफ हिंदू भावना आहत करने के लिए FIR दर्ज कराने की मांग की है.

नयनतारा पर भी केस करने की मांग की

रमेश सोलंकी ने यह भी बताया कि फिल्म में एक्ट्रेस नयनतारा के पिता एक मंदिर के पुजारी हैं, जो भगवान विष्णु के लिए भोग भी बनाते हैं. लेकिन उनकी बेटी को ‘मांस पकाना, मुस्लिम से प्यार करना, रमज़ान इफ्तार के लिए जाना और नमाज अदा करना’ दिखाया गया है. शिव सेन के पूर्व नेता ने डायरेक्टर निलेश कृष्णा, नयनतारा, प्रोड्यूसर जतिन सेठी, आर रवींद्रन और पुनीत गोयनका, मोनिका शेरगिल (नेटफ्लिक्स इंडिया हेड), शारिक पटेल (जी स्टूडियो के चीफ बिजनेस ऑफिसर) के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है.

जानिए कैसी है फिल्म ‘अन्‍नपूर्णी’

नयनतारा ने अपनी फिल्म ‘Annapoorani’ के साथ एक बड़ी उपलब्धि हासिल की क्योंकि यह उनकी 75वीं फिल्म थी. नीलेश कृष्णा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नयनतारा, जय और सत्यराज मुख्य भूमिका में हैं और यह फिल्म 1 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को धीमी प्रतिक्रिया मिली और इसने बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ रुपये की कमाई की.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital