Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Flop South Remakes: फ्लॉप हो गईं साउथ फिल्मों की ये हिंदी रीमेक, करोड़ों का हो गया नुकसान

Flop South Remakes: साल 2022 में कई साउथ फिल्मों का रीमेक बनाया गया, लेकिन ये मूवीज बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुईं. इससे मेकर्स को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ.

Flop South Remakes Of 2022

अक्षय कुमार रितिक रोशन (फोटो सोशल)

Sonali Thakur Edited by Sonali Thakur

Flop South Remakes Of 2022: साल 2020 बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बहुत खराब साबित हुआ. एक के बाद एक  कई बड़े सितारों की फिल्में फ्लॉप हो गईं. इतना ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर साउथ फिल्मों की रीमेक का कोई जादू नहीं चल पाया. आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो साउथ में हिट रही, लेकिन जब बॉलीवुड में उनका रीमेक बनाया गया, तो फ्लॉप हो गईं.

अक्षय कुमार की फिल्म ‘बच्चन पांडे’ तमिल मूवी ‘जिगरठंडा’ का रीमेक है, जो साल 2014 में रिलीज हुई थी. ये मूवी सुपरहिट हुई थी लेकिन इसका रीमेक ‘बच्चन पांडे’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिट गया. 180 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म सिर्फ 73 करोड़ रुपये कलेक्ट कर पाई थी. इस मूवी में अक्षय कुमार के अलावा कृति सैनन, अरशद वारसी, प्रतीक बब्बर और अन्य सितारों ने काम किया था.

विक्रम वेधा

सैफअली खान और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. ये तमिल फिल्म ‘विक्रम वेधा’ का रीमेक है. सैफ और ऋतिक की ‘विक्रम वेधा’ का बजट 175 करोड़ रुपये था, लेकिन कमाई के मामले में ये फिल्म असफल साबित हुई.

जर्सी

शाहिद कपूर की स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म ‘जर्सी’ साल 2021 के आखिर में रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. जबकि इसकी ऑरिजनल मूवी ‘जर्सी’ हिट साबित हुई थी. इसमें शाहिद के अलावा पंकज कपूर और मृणाल ठाकुर ने काम किया था.

ये भी पढ़ें- Ayesha Omar: क्या शोएब मलिक संग शादी करेंगी ये पाक एक्ट्र्रेस? अफेयर की चर्चा पर आयशा उमर ने दिया जवाब

हिद: द फर्स्ट केस

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा स्टारर ‘हिट: द फर्स्ट केस’ भी दर्शकों को इम्प्रेस में करने में चूक गई. ये मूवी तेलुगू फिल्म हिट: द फर्स्ट केस का रीमेक है जिसने बॉक्स ऑफिस पर बजट से तीन गुना ज्यादा का बिजनेस किया था. रिपोर्ट के मुताबिक, राजकुमार की मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 11.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

निकम्मा 

शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दासानी की ‘निकम्मा’ का भी बॉक्स ऑफिस पर दूसरी फिल्मों जैसा हाल हुआ. ये मूवी तीन दिनों में सिर्फ 1.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई, जबकि ऑरिजनल तमिल मूवी Middle Class Abbayi ने 70 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital