Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Gadar-2: गदर-2 की शूटिंग देखने के लिए सुबह 4 बजे उमड़ पड़ी भीड़, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Gadar-2: अगले साल 15 अगस्त को रिलीज होगी, इस बार लव सिन्हा और उत्कर्ष शर्मा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.

Gadar-2

गदर-2 की शूटिंग (फोटो सोशल मीडिया)

Gadar-2:  साल 2001 में आई सनी देओल और अमीषा पटेल की धमाकेदार फिल्म ‘गदर:एक प्रेम कथा’ (Gadar: Ek Prem Katha) का सीक्वल जल्द आने वाला है. गदर-2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है और महाराष्ट्र के अहमदनगर में चल रही है. ‘गदर’ फिल्म को लेकर लोगों की दीवानगी ऐसी है कि फिल्म के सीक्वल की शूटिंग देखने के लिए लोग तड़के सुबह 4 बजे ही इकट्ठा हो गए.

सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोग

निर्देशक अनिल शर्मा ने बताया कि सुबह 4 बजे फिल्म की शूटिंग देखने आसपास के सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे. डायरेक्टर अनिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लोगों की भीड़ का वीडियो शेयर करते हुए ये जानकारी दी है.वीडियो में देखा जा सकता है कि लोगों की भारी भीड़ शूटिंग लोकेशन पर इकट्ठा है. वीडियो में ‘गदर’का गाना ‘मुसाफिर जाने वाले’ भी सुनाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें- Urfi Javed: बेहद Hot and Revealing Outfit में लोगों से टकराती नजर आईं उर्फी, फिर ट्रोल्स ने की खिंचाई

लव सिन्हा ने ट्विटर पर दी जानकारी

बता दें कि फिल्म के दूसरे पार्ट में सनी देओल और अमीषा पटेल(Ameesha Patel) के साथ-साथ उत्कर्ष शर्मा (Utkarsh Sharma) और लव सिन्हा (Luv Sinha) हैं. लव सिन्हा ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि अहमदनगर में फिल्म का आखिरी शेड्यूल अहमदनगर में चल रहा है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा,”गदर 2 के आखिरी शेड्यूल के लिए अहमदनगर में चल रही है.

अमीषा ने शूट की बताई थी लोकेशन

बता दें कि साल 2021 के अंत में ‘गदर-2’ की शूटिंग शुरू की गई थी. उस वक्त फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई थीं. अमीषा पटेल ने मुहूर्त शॉट की कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को जानकारी दी थी. तारा और सकीना के लुक को शेयर करते हुए अमीषा ने शूट की लोकेशन भी बताई थी. उस वक्त फिल्म को हिमाचल की नगरी के कालूंड गांव में फिल्माया जा रहा था.

भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर बनी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म

भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर बनी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म का अगला भाग पूरे 20 साल बाद आ रहा है. फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था. एक साल पहले इस फिल्म के पार्ट टू की घोषणा की गई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital