Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Gadar 2 की और तेज हुई रफ्तार, OMG 2 से तीन गुना किया कलेक्शन, जानिए 15 अगस्त की कमाई

Gadar 2 vs OMG 2: 15 अगस्त पर सनी देओल की गदर 2 ने शानदार कलेक्शन किया है. गदर 2 ने ओएमजी 2 से दोगुने से ज्यादा की कमाई कर ली है.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

थिएटर में ‘ओएमजी 2’ की सीधी टक्कर सनी देओल की ‘गदर 2’ से हो रही है. वहीं सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ हर दिन रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है.  गदर 2 के साथ ही अक्षय कुमार की OMG 2 भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये फिल्म भी अच्छा कलेक्शन कर रही है. 15 अगस्त को दोनों फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. अब तक दोनों फिल्मों ने सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है. आइए आपको बताते हैं कि गदर 2 और ओएमजी 2 ने 15 अगस्त को कितनी कमाई की है.

बॉक्स ऑफिस पर गदर 2 का जलवा कायम हो चुका है. फिल्म ने 4 दिनों में 173.58 करोड़ का कलेक्शन किया था. गदर 2 ने पहले दिन 4.10 करोड़, दूसरे दिन 43.08 करोड़, तीसरे दिन 51.70 करोड़ और चौथे दिन 38.70 करोड़ का कलेक्शन किया. अब पांचवें दिन का कलेक्शन आ गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, गदर 2 ने 15 अगस्त को 55 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन करीब 228 करोड़ हो गया है. गदर 2 पांच दिन के अंदर 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है, 300 करोड़ का आंकड़ा पार करने में ज्यादा वक्त नहीं लगने वाला है.

ये भी पढ़ें- Atal Bihari Vajpayee Death Anniversary: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 5वीं पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

OMG 2 ने इतना कलेक्शन किया

अगर अक्षय कुमार की OMG 2 की बात करें तो गदर 2 के मामले में ये फिल्म काफी पीछे है लेकिन इसकी तारीफ खूब हो रही है. फिल्म को लोगों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. रिपोर्ट के मुताबिक, OMG 2 ने 15 अगस्त के दिन करीब 18.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद फिल्म का कलेक्शन 75 करोड़ के आसपास होगा. ओएमजी 2 अब 75 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है और उम्मीद है कि इस वीकेंड तक फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital