होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बेटे के पिता बने हरमन बावेजा (फोटो)
Harman Baweja: बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा (Harman Baweja) अभी हाल ही में पापा बन गए हैं. फिल्म ‘लव स्टोरी 2050’ और ‘व्हॉट्स योर राशि’ जैसी फिल्मों में एक्टर नजर आ चुके हैं. एक्टर के घर पर खुशियों ने दस्तक दी है. उनकी पत्नि साशा रामचंदानी ने एक बेटे को जन्म दिया है. पापा बनने के बाद हरमन बेहद खुश और एक्साइटेड नजर आ रहें हैं.
इसी साल जुलाई के महीने में हरमन बावेजा (Harman Baweja) ने पत्नी साशा की प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. उस समय साशा 4 महीने की प्रेग्नेंट थीं और अब उनके घर नन्हीं किलकारियां गूंज गई हैं. फिलहाल बावेजा फैमिली में जश्न का माहौल है.
साल 2022 में हरमन बावेजा और साशा रामचंदानी ने चंडीगढ़ में सगाई की थी. एक तरफ हरमन जहां एक्टर रहे हैं, वहीं पेशे से साशा एक पोषण हेल्थ कोच हैं. वह बेटर बैलेंस्ड सेल्फ नाम से एक इंस्टाग्राम पेज चलाती हैं, जो एक हेल्थ एंड वेलनेस पेज है. हरमन बवेजा और साशा रामचंदानी ने कोलकाता में एक निजी समारोह में शादी की थी. हरमन और साशा की शादी सिख रीति से 21 मार्च 2021 को हुई थी. एक साल के अंदर ही कपल ने अपने फैंस को खुशखबरी दे दी है.
प्रियंका चोपड़ा के साथ हरमन बावेजा ने लव स्टोरी 2050 (2008) से अभिनय की शुरुआत की थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गयी थी. इसके बाद हरमन ने प्रियंका के साथ विक्ट्री, ढिश्कियाओं और आशुतोष गोवारिकर की ‘व्हाट्स योर राशी’ जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन सफलता नहीं मिली. हरमन बावेजा को बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन के हमशक्ल के रूप में पॉपुलैरिटी मिली थी.
ये भी पढ़ें- Honey Singh: ‘कुछ तो प्रॉब्लम है मेरे दिमाग में’- पहली बार हनी सिंह ने अपनी बीमारी को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
आपको बता दें कि बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन के हमशक्ल के रूप में हरमन बावेजा को काफी ज्यादा लोकप्रियता मिली थी. हरमन बावेजा ने किन्ही कारणों से ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया और 2016 में अभिनय से पूरी तरह से दूर हो गए. तब से वह अपने प्रोडक्शन हाउस “बावेजा स्टूडियोज” के लिए निर्माता की भूमिका निभा रहे हैं.
Delhi High Court: देश की एकता और अखंडता को खतरे में डालने वाली बड़ी साजिश…
तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…
Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…
Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…
अफगानिस्तान के बल्ख प्रांत में तालिबान अधिकारियों ने सरकारी दस्तावेजों और मेडिकल रिकॉर्ड में महिलाओं…
CM Yogi In Gorakhpur: गोरखपुर में जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन…