Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Harman Baweja: शादी के एक साल बाद पापा बने हरमन बावेजा, घर में हुई नन्हें राजकुमार की एंट्री

Harman Baweja : हरमन बावेजा और साशा रामचंदानी की शादी 21 मार्च 2021 को हुई थी. फ्लॉप होने के कारण एक्टर ने जल्दी ही बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था.

Harman Baweja

बेटे के पिता बने हरमन बावेजा (फोटो)

Harman Baweja:  बॉलीवुड एक्टर हरमन बावेजा (Harman Baweja) अभी हाल ही में पापा बन गए हैं. फिल्म ‘लव स्टोरी 2050’ और ‘व्हॉट्स योर राशि’ जैसी फिल्मों में एक्टर नजर आ चुके हैं. एक्टर के घर पर खुशियों ने दस्तक दी है. उनकी पत्नि साशा रामचंदानी ने एक बेटे को जन्म दिया है. पापा बनने के बाद हरमन बेहद खुश और एक्साइटेड नजर आ रहें  हैं.

इसी साल जुलाई के महीने में हरमन बावेजा (Harman Baweja) ने पत्नी साशा की प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. उस समय साशा 4 महीने की प्रेग्नेंट थीं और अब उनके घर नन्हीं किलकारियां गूंज गई हैं. फिलहाल बावेजा फैमिली में जश्न का माहौल है.

कपल के घर आईं खुशियां 

साल  2022 में हरमन बावेजा और साशा रामचंदानी ने चंडीगढ़ में सगाई की थी. एक तरफ हरमन जहां एक्टर रहे हैं, वहीं पेशे से साशा एक पोषण हेल्थ कोच हैं. वह बेटर बैलेंस्ड सेल्फ नाम से एक इंस्टाग्राम पेज चलाती हैं, जो एक हेल्थ एंड वेलनेस पेज है. हरमन बवेजा और साशा रामचंदानी ने कोलकाता में एक निजी समारोह में शादी की थी. हरमन और साशा की शादी सिख रीति से 21 मार्च 2021 को हुई थी. एक साल के अंदर ही कपल ने अपने फैंस को खुशखबरी दे दी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saas Bahu Aur Saazish (@sbsabpnews)

हरमन बावेजा का एक्टिंग करियर

प्रियंका चोपड़ा के साथ हरमन बावेजा ने लव स्टोरी 2050 (2008) से अभिनय की शुरुआत की थी. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गयी थी. इसके बाद हरमन ने प्रियंका के साथ विक्ट्री, ढिश्कियाओं और आशुतोष गोवारिकर की ‘व्हाट्स योर राशी’ जैसी फिल्मों में काम किया लेकिन सफलता नहीं मिली. हरमन बावेजा को बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन के हमशक्ल  के रूप में पॉपुलैरिटी मिली थी.

ये भी पढ़ें- Honey Singh: ‘कुछ तो प्रॉब्लम है मेरे दिमाग में’- पहली बार हनी सिंह ने अपनी बीमारी को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

आपको बता दें कि बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन के हमशक्ल के रूप में हरमन बावेजा को काफी ज्यादा लोकप्रियता मिली थी. हरमन बावेजा ने किन्ही कारणों से ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया और 2016 में अभिनय से पूरी तरह से दूर हो गए. तब से वह अपने प्रोडक्शन हाउस “बावेजा स्टूडियोज” के लिए निर्माता की भूमिका निभा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital