Elvish Yadav Congratulate Rinku Singh: भारतीय क्रिकेट टीम की हालिया शानदार जीत ने देशभर में खुशी की लहर दौड़ा दी है. एशिया कप 2025 में पाकिस्तान पर पांच विकेट से जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने फैंस के दिलों में उत्साह भर दिया.
इस ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला लगातार जारी है. फैंस से लेकर बॉलीवुड और डिजिटल दुनिया के सितारे भी टीम और खिलाड़ियों की तारीफों के पुल बांध रहे हैं.
इसी खुशी के माहौल में मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव ने भारतीय टीम के उभरते खिलाड़ी रिंकू सिंह को वीडियो कॉल कर बेहद मजेदार अंदाज में बधाई दी.
Elvish Yadav congratulating Rinku Singh and Team India on vc after the match !!❤️ #AsiaCupFinal #indvspak2025 pic.twitter.com/Ki2iwRxjAc
— Rudra (@Rudraaaa10) September 28, 2025
वीडियो कॉल में हुई मजेदार बातचीत
वीडियो कॉल पर जैसे ही रिंकू ने फोन उठाया, एल्विश मुस्कुराते हुए बोले, “माहौल बना दिया भाई, पार्टी किधर है?” रिंकू भी हंसते हुए बोले, “पहले ट्रॉफी मिल जाए, फिर फोटो-वोटो डालेंगे और पार्टी करेंगे.”
दोनों की यह बातचीत साफ दिखा रही थी कि इनके बीच अच्छी दोस्ती और सहज बॉन्डिंग है. बातचीत के अंत में एल्विश ने कहा, “ओके ब्रदर, बाय, लव यू.” रिंकू ने भी प्यारे अंदाज में जवाब दिया, “लव यू भैया.”
ये भी पढ़ें- लता मंगेशकर जयंती पर रिलीज हुआ ‘120 बहादुर’ का दूसरा टीजर, ‘ए मेरे वतन के लोगों’ से दी श्रद्धांजलि
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
एल्विश और रिंकू की यह बातचीत सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. फैंस इस वीडियो को देखकर दोनों की दोस्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने रिंकू की सादगी और एल्विश के फ्रेंडली अंदाज को बेहद प्यारा बताया. वहीं कुछ मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि अगर पार्टी हुई तो फैंस को भी न्योता मिलना चाहिए.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



