मनोरंजन

Janmashtami 2023: बॉलीवुड के ये गाने बनाएंगे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को और भी ख़ास

हमारे देश में होने वाले त्योहारों का बॉलीवुड सितारों के बीच जश्न देखने को मिलता है. सितारे ऐसे खास दिनों को तो सेलिब्रेट करते ही हैं, साथ ही इन त्योहारों का जश्न उनकी फिल्मों में भी नजर आता है. आज कृष्ण जन्माष्टमी है, जो भगवान कृष्ण के जन्म की खुशी में मनाई जाती है. लोग दही हांडी फोड़कर इस खास दिन को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं.

कई बॉलीवुड फिल्मों में भी कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई है. इसके साथ ही कई ऐसे गाने भी बने हैं जो लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं और हर साल कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर दही हांडी फोड़ते समय उन गानों का क्रेज देखने को मिलता है. आइए हम आपको कुछ ऐसे गानों के बारे में बता रहे हैं, जिनके जरिए आप इस खास दिन के रंग में रंग जाएंगे.

गो गो गोविंदा

चलिए शुरुआत करते हैं गो गो गोविंदा से. यह कृष्णजन्माष्टमी पर बनाये गये लोकप्रिय गीतों में से एक है. ये गाना साल 2012 में आया था, जिसे मीका सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया था.

चांदी की डाल पर सोने का मोर

लिस्ट में अगला गाना सलमान खान की फिल्म हैलो ब्रदर्स का है. गाने का टाइटल चांदी की डाल पर सोने का मोर है. हालांकि इस गाने को रिलीज हुए 24 साल हो गए हैं, लेकिन लोग आज भी इसके दीवाने हैं.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: पंजाब में नहीं दिखेगी विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ की एकता! कांग्रेस और AAP के रास्ते अलग, जानें CM मान क्या बोले

गोविंदा आला रे

अगला गाना है गोविंदा आला रे, जो इससे भी पुराना है. यह साल 1963 में रिलीज हुई शमी कपूर की फिल्म ब्लफमास्टर का है. दही हांडी पर आधारित यह गाना उन दिनों काफी पॉपुलर हुआ था. इसका आनंद आज भी लिया जा सकता है.

मच गया शोर सारी नगरी रे

साल 1992 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की फिल्म खुद्दार के गाने मच गया शोर सारी नगरी में भी कृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखने को मिली.

Dimple Yadav

Recent Posts

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

10 minutes ago

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

52 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

1 hour ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

2 hours ago