Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Kangana Ranaut: ‘तेजस’ से पहले लव कुश रामलीला में रावण दहन करेंगी कंगना, दिल्ली के दशहरा उत्सव से आया बुलावा

Kangana Ranaut Delhi: बॉलीवुड फिल्‍मों में एक्टिंग के साथ-साथ अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहने वाली कंगना रनौत अब विजयादशमी पर्व पर रावण दहन को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं. वो 24 अक्‍टूबर को दिल्‍ली में रावण दहन कर सकती हैं.

Kangana Ranaut Ravan Dahan

कंगना रनौत दिल्ली के लाल किला मैदान में होने वाली मशहूर लव—कुश रामलीला की शोभा बढ़ाने के लिए तैयार हैं.

Kangana Ranaut : बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तेजस’ के प्रमोशन में बिजी हैं. इस बीच खबर आई है कि वह दिल्ली की ‘लव-कुश रामलीला’ में रावण दहन करेंगी. रावण दहन हर साल दशहरे पर होता है. इस बार दशहरा 24 अक्तूबर को है, इस मौके पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में कई स्‍थानों पर विजयादशमी का मेला लगता है. कहा जा रहा है कि कंगना ‘दशहरा’ के उत्सव में शामिल होंगी और वहीं रावण दहन भी करेंगी.

फिल्‍म इंडस्‍ट्री से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, लव कुश रामलीला समिति की ओर से कंगना रनौत से संपर्क किया गया. जिसके बाद यह कहा जा रहा है कि ‘लव-कुश रामलीला’ में इस बार रावण दहन, कंगना द्वारा किया जाएगा. ये चर्चा इसलिए भी जोर पकड़ ही है, क्‍योंकि आमतौर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही रावण दहन करते थे, लेकिन इस बार पीएम मोदी चुनावी कार्यक्रमों में व्यस्त हैं. दूसरे, कंगना को अपनी फिल्‍म प्रमोट करनी है, ऐसे में ये उनके लिए एक खास मौका होगा.

‘तेजस’ के प्रचार-प्रसार में जुटी हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस

कंगना की फिल्‍म ‘तेजस’ की हाल ही में दिल्ली में एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय वायु सेना के कई अधिकारी मौजूद रहे. उस स्क्रीनिंग की कई तस्वीरें कंगना रनौत ने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थीं. तस्वीरों को साझा करते हुए एक्‍ट्रेस ने लिखा था, ‘टीम तेजस ने भारतीय वायु सेना सभागार में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय वायु सेना के कई गणमान्य व्यक्तियों के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की.’

यह भी पढ़िए: रिलीज से पहले रक्षा मंत्री समेत डिफेंस स्टाफ ने देखी कंगना रनौत की ‘Tejas’, बॉलीवुड क्वीन बोलीं- मिशन कंप्लीट

निभाएंगी इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका

‘तेजस’ कंगना की एरियल एक्शन वाली फिल्म है, जिसमें वह तेजस गिल नामक एक इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका निभाएंगी. इसके अलावा कंगना के पास फिल्म ‘इमजेंसी’ भी है…जिसकी रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है. फिल्म ‘तेजस’ के लिए कंगना ने एयरफोर्स से मदद ली थी, उन्‍होंने खास ट्रेनिंग भी ली थी. बताया जा रहा है कि फिल्‍म में दिखाया गया लड़ाकू विमान ‘तेजस’ ही है.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital