Kapil Sharma, Comedian Kapil Sharma, Gurpatwant Singh Pannun, Gurpatwant Singh Pannu, Sikhs for Justice, Khalistani movement, Khalistan supporters, Entertainment Headlines, Canadian News, Mumbai Police Force
कॉमेडी की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाले Kapil Sharma एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कुछ हंसाने वाली नहीं, बल्कि चिंता बढ़ाने वाली है.
कपिल शर्मा का कनाडा के सरे शहर में ‘कैप्स कैफे’ नाम से एक रेस्टोरेंट है, जिस पर हाल ही में फायरिंग की गई. अब इस फायरिंग के बाद खालिस्तानी संगठन ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ (SFJ) ने कपिल को सीधा धमकी भरा संदेश भेजा है.
खालिस्तानी संगठन ने दी चेतावनी
SFJ के मुखिया और कुख्यात आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो जारी कर कपिल को अपने रेस्टोरेंट को बंद करने को कहा है.
वीडियो में पन्नू का कहना है कि “कनाडा कपिल शर्मा का खेल का मैदान नहीं है”. उसने आरोप लगाया कि कपिल शर्मा अपने बिजनेस के ज़रिए कनाडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिंदुत्व विचारधारा को बढ़ावा दे रहे हैं.
वीडियो में पन्नू ने यहां तक कह दिया कि कपिल जैसे लोग ‘मोदी ब्रांड हिंदुत्व’ का समर्थन करते हैं और ऐसे लोगों को “अपने खून का पैसा हिंदुस्तान वापस ले जाना चाहिए”. पन्नू ने धमकी भरे लहजे में कहा कि कनाडा में ऐसे कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा जो किसी राजनीतिक विचारधारा को बढ़ावा दे.
फायरिंग की जिम्मेदारी और NIA की लिस्ट
गौरतलब है कि कपिल शर्मा के इस रेस्टोरेंट पर बुधवार को फायरिंग हुई थी. इस हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा से जुड़े हरजीत सिंह लड्डी ने ली है.
लड्डी इस वक्त जर्मनी में है और भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल है. भारत में उसे भगोड़ा भी घोषित किया जा चुका है.
मुंबई पुलिस भी सतर्क
इस घटना के बाद भारत में भी हलचल मच गई है. शुक्रवार को मुंबई पुलिस की एक टीम ओशिवारा स्थित उस इमारत में पहुंची, जहां कपिल शर्मा रहते हैं.
एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, पुलिस केवल उनके पते की पुष्टि के लिए गई थी. न तो उनकी सुरक्षा में कोई इजाफा किया गया है और न ही फिलहाल कोई आधिकारिक बयान दर्ज किया गया है.
हालांकि कपिल शर्मा ने अभी तक इस पूरे मामले पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके फैंस लगातार उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Dara Singh भारतीय पहलवानी और मनोरंजन जगत के एक अनमोल रत्न, जिनकी तुलना गामा पहलवान से भी हुई थी
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


