Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पवन सिंह और खेसारी में से कौन है ज्यादा रईस? जानिए एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करते हैं दोनों भोजपुरी स्टार्स

साल 2007 में ‘लॉलीपॉप’ गाने से देश-विदेश में फेमस होने वाले पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार हैं. आज पवन सिंह एक रॉयल लाइफस्टाइल जीते हैं.

Khesari Lal Yadav And Pawan Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पिछले कुछ ही समय में काफी तेजी से आगे बढ़ती नजर आई है. इस सिनेमा के चाहने वाले भी बहुत लोग हैं. इस इंडस्ट्री में मौजूद एक्टर्स के करोड़ों में फैंस हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री ने अपनी अलग पहचान बनी ली है. जिसमें से सबसे पॉपुलर खेसारी लाल यादव और पवन सिंह हैं. दोनों की तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है. पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के गाने और फिल्मों पर जनता बेहद प्यार लुटाती है. पवन सिंह और खेसारी आए दिन अपने म्यूजिक वीडियोज और फिल्मों के कारण सुर्ख़ियों में बने रहते हैं. भोजपुरी सिनेमा जगत में इन दोनों हस्तियों ने खूब नाम और पैसा कमाया है. आज हम आपको पवन सिंह और खेसारी लाल दोनों की संपत्ति के बारे में बताएंगे.

पवन सिंह यादव की कुल संपत्ति

साल 2007 में ‘लॉलीपॉप’ गाने से देश-विदेश में फेमस होने वाले पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार हैं. आज पवन सिंह एक रॉयल लाइफस्टाइल जीते हैं. पवन सिंह आज करीब 30 से 37 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं. पवन सिंह एक फिल्म के लिए 40 से 50 लाख रुपये चार्ज करते हैं. इसके साथ ही वो हर गाने के लिए 3 से 4 लाख रुपए की फीस लेते हैं. पवन सिंह के पास mercedes banz GLE 250 d, 25 लाख की फॉरचुनर और 14 लाख की mahindra scorpio है.

खेसारी लाल यादव की कुल संपत्ति

भोजपुरी फिल्मों में हिट मशीन कहे जाने वाले अभिनेता खेसारी लाल यादव भी रईसी में कम नहीं हैं. आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव 12 से 15 करोड़ रूपये की संपत्ति के मालिक हैं. खेसारी लाल एक फिल्म के लिए करीब 50 से 60 लाख रुपये चार्ज करते हैं और एक गाने के लिए 2 से 3 लाख रुपए बतौर फीस लेते हैं.

ये भी पढ़ें:जब एक्टर राजकुमार ने डायरेक्टर से आ रही चमेली के तेल की बदबू की वजह से छोड़ दी ‘जंजीर’

खेसारी लाल यादव का घर और कार कलेक्शन

खेसारी लाल यादव भी राजाओं वाली ज़िंदगी जीते हैं. उनके पास पटना में एक आलीशान घर है. इसके अलावा मुंबई में भी खेसारी लाल यादव एक फ्लैट के मालिक हैं जिसकी कीमत लाखों में है. खेसारी को भी महंगी गाड़ियों का खूब शौक है. उनके पास 30 लाख वाली Toyota Fortuner है. इसके अलावा उनके पास बीएमडब्ल्यू, लैंड रोवर और फॉर्च्यूनर जैसी कई लग्जरी गाड़ियां मौजूद हैं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest