कृति सेनन (Kriti Sanon) के 35वें birthday celebration की तस्वीरें वायरल हैं, जिसमें वह अपने कथित बॉयफ्रेंड (boyfriend) कबीर बहिया (Kabir Bahia) द्वारा दी गई सरप्राइज पार्टी (party) में जमकर डांस (dance) करती नजर आ रही हैं; इस 'Kriti Sanon birthday celebration' ने उनकी फिल्मों (Kriti Sanon movies) से ज्यादा उनके relationships को चर्चा में ला दिया है।
Kriti Sanon Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने बीते दिन अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस सेलिब्रेशन के लिए एक्ट्रेस और उनके कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया फ्रांस में ट्रिप पर गए, जहां उन्होंने साथ मिलकर बर्थडे सेलिब्रेट किया.
वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो एक्ट्रेस के बर्थडे का बताया जा रहा है. इस वीडियो में कृति अपने फ्रांस ट्रिप के दौरान डांस करती दिखाई दे रही हैं. खबर है कि कबीर ने ही एक्ट्रेस के लिए ये सरप्राइज पार्टी रखी थी और ये वीडियो उसी पार्टी का है.
कबीर बहिया ने रखी सरप्राइज पार्टी
कृति सेनन के बर्थडे पर कबीर ने एक्ट्रेस के लिए एक सरप्राइज पार्टी रखी. इस पार्टी में एक्ट्रेस शिमरी ब्रालेट, बॉडीकॉम स्कर्ट और लॉन्ग केप पहने बेहद खूहसूरत लग रही हैं. साथ ही पार्टी के इस वायरल वीडियो में एक्ट्रेस बेहद खुश हैं और दिल खोलकर डांसकरती दिखाई दे रही हैं. वहीं उनके दोस्तों को भी पार्टी में नाचते देखा जा रहा है जिससे इस सरप्राइज पार्टी में चार चांद लग गए हैं.
यहां देखें वायरल वीडियो- Video Link
कबीर ने अनदेखी सेल्फी के साथ किया बर्थडे विश
कृति को बर्थडे पर विश करते हुए कबीर ने एक अनदेखी सेल्फी शेयर की थी. इस तस्वीर को देखने के बाद दोनों के डेटिंग रूमर्स ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया. वही बताया जा रहा है कि दोनों 2 साल से साथ हैं और एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. कई रिपोर्टस का कहना है कि दोनों जल्द ही एक दूसरे से शादी कर लेंगे और इस पर विचार भी कर रहे हैं.

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति सेनन फिल्मों में अपनी बेहतरीन परफॉरमेंस से आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण को भी टक्कर दे रही हैं. वहीं आने वाले टाइम में एक्ट्रेस धनुष के साथ ‘तेरे इश्क में’ नाम की फिल्म में नजर आने वाली हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


