Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक, इंस्टाग्राम पर नोट शेयर कर एक्टर ने दी फैंस को ये सलाह

Manoj Bajpayee:  मनोज बाजपेयी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. एक्टर ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर नोट शेयर कर ये जानकारी दी है और फैंस को किसी भी इंटरेक्शन से बचने की अपील की है.

Manoj Bajpayee

एक्टर मनोज बाजपेयी (फोटो)

Manoj Bajpayee:  अक्सर सेलेब्स के सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की खबरें आती रहती हैं. अब बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. एक्टर ने खुद अपनी इंस्टा स्टोरीज पर एक नोट शेयर कर फैन्स को ये जानकारी दी है कि उनका ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. उन्होंने सभी से अकाउंट के साथ किसी भी तरह के इंटरेक्शन से बचने की भी अपील की है.

नोट शेयर कर ट्विटर अकाउंट हैक होने की दी जानकारी

मनोज ने शुक्रवार सुबह इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर के गए नोट लिखा, “मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. प्लीज आज मेरी प्रोफ़ाइल से आने वाली किसी भी चीज़ से तब तक न जुड़ें जब तक कि प्रॉब्लम का सॉल्यूशन नहीं हो जाता. रिजोल्यूशन की दिशा में काम कर रहा है. आपको सूचित किया जाता रहेगा.

हैक ट्विटर अकाउंट पर फिलहाल नहीं हुई है कोई छेड़छाड़

उनके ट्विटर प्रोफाइल पर अभी तक कोई एक्टिविटी नहीं देखी जा सकी है. दिख रहे पोस्ट गुरुवार के हैं और उनके काम के बारे में हैं. उनमें से एक पोस्ट का रीट्वीट है जिसमें फैंस से जॉन अब्राहम के साथ उनकी फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ देखने के लिए कहा गया है, जबकि एक अन्य दिल्ली में ठंड के मौसम के बारे में है. गुरुवार से उनकी टाइमलाइन पर उनके पिछले काम की तारीफ करने वाले फैन्स के रीट्वीट भी हैं.

ये भी पढ़ें-Athiya Shetty-KL Rahul: इस बंगले में होगी अथिया और केएल राहुल की ग्रैंड वेडिंग, आ गई वेडिंग डेट

मनोज बाजपेयी वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो मनोज ने पिछले महीने अपूर्व सिंह कार्की की अनटाइटल्ड कोर्ट रूम ड्रामा की शूटिंग पूरी की है. पॉपुलर वेब शो एस्पिरेंट्स, सास बहू अचार प्राइवेट लिमिटेड और फ्लेम्स के लिए जाने जाने वाले, अपूर्व इस फिल्म के साथ अपने फीचर निर्देशन की शुरुआत कर रहे हैं.हाल ही में, मनोज बाजपेयी ने एक म्यूजिक वीडियो में डेब्यू किया था. इस म्यूजिक एल्बम में उन्होंने अपनी फेमस फिल्म सत्य के पॉपुलर सॉन्ग ‘सपनों में मिलती है’ के रीमेक में एक्टिंग की है. कुड़ी मेरी टाइटल से, नए सॉन्ग में उन्हें ध्वनि भानुशाली और अभिमन्यु दासानी के साथ देखा गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital