मनोरंजन

Aligarh: नसीरुद्दीन शाह की बेटी को 53 साल बाद मिला जन्म प्रमाण पत्र, यूपी के जिस अस्पताल में पैदा हुईं वो हो गया था बंद

Aligarh News: एक्‍टर नसीरुद्दीन शाह से जुड़ी अलीगढ़ से एक बड़ी खबर है. नसीरुद्दीन शाह की बेटी के पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं था, इसके लिए वे पिछले कई महीनों से कोशिश कर रहे थे. अब अलीगढ़ नगर निगम ने उनकी बेटी को जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया है. संवाददाता ने बताया कि यह सीएमओ और मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट लगने के बाद सम्भव हुआ. फिलहाल नगर निगम ने जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के बाद उसे आवेदक को सौंप दिया है.

पासपोर्ट के लिए हिबा शाह को चाहिए था जन्म प्रमाण पत्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नसरुद्दीन शाह की बेटी हिबा शाह को पासपोर्ट में लगाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ी थी और इसी के बाद जन्म प्रमाण पत्र के लिए हिबा ने अपने एक रिश्तेदार की मदद ली थी और जुलाई 2023 में अलीगढ़ नगर निगम में आवेदन किया था. हालांकि, वो आवेदन गलत जोन में चला गया था. इसके बाद आवेदक को फिर से आवेदन करना पड़ा. तब अलीगढ़ नगर निगम ने जन्म प्रमाण पत्र जारी करने से पहले सभी दस्तावेजों का रिश्तेदार से सत्यापन कराया था. तीन महीने के बाद नगर निगम ने सीएमओ और मजिस्ट्रेट की रिपोर्ट लगने के बाद जन्म प्रमाण पत्र जारी किया और इसी के बाद जन्म प्रमाण पत्र को उसी को सौंप दिया गया है, जिस रिश्तेदार ने आवेदन किया था.

ये भी पढ़ें- UP Politics: ‘कहीं नाम के प्रति नाराजगी लाखों का काम न बिगाड़ दे’, भाजपा सांसद वरुण गांधी ने अपनी ही सरकार पर बोला हमला, संजय गांधी अस्पताल सील किए जाने पर कही बड़ी बात

1970 में अलीगढ़ के अस्पताल में जन्मी थीं हिबा शाह

नसरुद्दीन के करीबियों का कहना है कि हिबा शाह का जन्म 1970 में अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में जन्म हुआ था. तब नसीरुद्दीन शाह अपनी पहली पत्नी के साथ अलीगढ़ में ही रहते थे. बड़ी बात यह है कि जिस अस्पताल में हिबा ने 53 साल पहले जन्म लिया था वह अब बंद हो गया है. बताया जाता है कि वो अस्पताल अलीगढ़ के सेंटर पॉइंट में स्थित था. इसको लेकर अगस्त माह में सत्यापन के लिए सीएमओ ऑफिस में पत्रावली भेजी गई थी और फिर यहां से भी नियमानुसार जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश दिया गया था. फिर प्रक्रिया पूरी करने के लिए सितंबर के महीने में एसडीएम कोल के पास दस्तावेज भेजे गये थे, जिसके बाद एसडीएम कोल ने सभी रिपोर्ट का अवलोकन किया और फिर जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दे दिए.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘औकात में बात करो…’ यूपी कांग्रेस दफ्तर बना अखाड़ा; अजय राय और महिला नेत्री के समर्थकों में मारपीट, जातिगत अपमान के आरोप

लखनऊ में यूपी कांग्रेस मुख्यालय पर नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार संभालने…

5 minutes ago

बिहार विधान परिषद चुनाव : टिकट बंटवारे से लेकर बागियों की एंट्री तक, जानें क्या है इस बार का सबसे बड़ा सियासी उलटफेर?

बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की चुनावी तस्वीर लगातार दिलचस्प होती…

52 minutes ago

BCI परिसर में वकीलों पर हमला मामले में सुप्रीम कोर्ट का दिल्ली पुलिस को जांच का आदेश, DCP रैंक का अधिकारी करेगा निगरानी

सुप्रीम कोर्ट ने 21 अगस्त 2026 को बार काउंसिल ऑफ इंडिया के परिसर में प्रदर्शन…

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट में मामला पेंडिंग तो हाईकोर्ट क्या करे? यूथ कांग्रेस की याचिका पर कोर्ट की तीखी टिप्पणी

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस की ओर से दायर याचिका…

1 hour ago

भगवंत मान के ओएसडी से जुड़े भ्रष्टाचार केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की दंडात्मक कार्रवाई पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर सिंह घुमन और उनके…

1 hour ago