खेल

Asian Games 2023: एशियाड में भारत को मिला 14वां गोल्ड, अविनाश साबले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में किया कमाल

Asian Games 2023 India : चीन में हो रहे 19वें एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ी खूब दमखम दिखा रहे हैं. वहां अब हमारे युवा एथलीट अविनाश साबले ने पुरुषों की 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में स्वर्ण पदक जीत लिया है. उनके अलावा तेजिंदर पाल सिंह तूर ने शॉट पुट में स्वर्ण पदक हासिल किया है. वे अपने आखिरी प्रयास में नंबर-1 पोजिशन पर आए.

एशियाई खेलों में अब भारत के हुए 45 मेडल

एशियाई खेलों में अविनाश और तेजिंदर के स्वर्ण पदक के साथ भारत के अब 45 मेडल हो गए है. जिनमें 13 स्वर्ण पदक भी शामिल हैं. 8वें दिन भारत ने सातवां मेडल जीता है. इनमें 3 गोल्ड, दो सिल्वर और दाे ब्रॉन्ज शामिल हैं. शूटिंग में आठवें दिन देश को तीन मेडल मिले. वहीं, ट्रैप-50 मेंस टीम इवेंट में पृथ्वीराज टोंडाइमैन, जुरावर सिंह और किनान चेनाई की तिकड़ी ने 361 स्कोर के साथ गोल्ड जीता. इस इवेंट में कुवैत ने 359 स्कोर कर सिल्वर और चीन ने 354 स्कोर के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.

हांग्जो एशियाई खेल 2023 में भारतीय खिलाड़ी हरमिलन बैंस ने महिलाओं की 1500 मीटर फ़ाइनल में 4:12.74 का समय लेकर रजत पदक जीता.

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर बड़ी कार्रवाई, 20 दिन में कटे 8 हजार से ज्यादा चालान, 3,574 गाड़ियां बॉर्डर से लौटाईं

Delhi Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच ट्रैफिक पुलिस ने नियम तोड़ने वाले वाहन…

9 hours ago

कुशीनगर महोत्सव में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने जीवन के संघर्षों पर दिया सफलता का मंत्र, सुनिए पूरा संबोधन

कुशीनगर महोत्सव-2026 के भव्य मंच पर भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र…

10 hours ago

24 नवंबर से शुरू होगा मुंबई पुस्तक महोत्सव, 29 नवंबर को CMD उपेंद्र राय होंगे शामिल, जाने क्या होगा खास?

Mumbai Book Festival 2026: मुंबई विश्वविद्यालय के कलिना कैंपस में 24 से 29 नवंबर 2026…

10 hours ago

भारत से बातचीत को तैयार पाकिस्तान! SCO फोरम में मंत्री मुसादिक मलिक ने आतंकवाद और सिंधु जल संधि पर क्या कहा?

SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने भारत के साथ…

10 hours ago