मनोरंजन

Pathaan Box Office Collection: शाहरुख खान की ‘पठान’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 7वें दिन कमाए इतने करोड़

Pathaan Box Office Collection:  बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने चार साल के लंबे ब्रेक के बाद ‘पठान’ (Pathaan) से सिल्वर स्क्रीन पर शानदार कमबैक किया. सुपरस्टार की फिल्म ‘पठान’ देश ही नहीं विदेशों में भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है और फैंस किंग खान के कमबैक को सेलिब्रेट करते नहीं थक रहे हैं. फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं और बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर ‘पठान’ की पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है. चलिए जानते हैं ‘पठान’ ने मंगलवार यानी सातवें दिन कितना कलेक्शन (Collection) किया है.

‘पठान’ का सातवें दिन का कलेक्शन कितना रहा

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी स्पाई थ्रिलर ‘पठान’ बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन चुकी है. फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और पहले ही दिन ‘पठान’ ने 57 करोड़ की रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 70.5 करोड़ रुपये बटोरे. तीसरे दिन शुक्रवार को फिल्म का कलेक्शन 39.25 करोड़ रुपये रहा जबकि शनिवार को चौथे दिन फिल्म ने 53.25 करोड़ रुपये और रविवार को 60.75 करोड़ रुपये की कमाई की.

मंडे टेस्ट में भी फिल्म फुल मार्क्स से पास हुई और ‘पठान’ की कमाई में 25.5 करोड़ रुपये और जुट गए. अब फिल्म के मंगलवार यानी सातवें दिन की कमाई के आंकडे भी सामने आ गए हैं. Sacnilk के अर्ली ट्रेंड्स के मुताबिक ‘पठान’ ने सातवें दिन कुल 21 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 328.25 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें-Nawazuddin Siddiqui: सात दिन से नहीं दिया खाना, सोने को बिस्तर नहीं, रूम में लगवाया CCTV कैमरा- आलिया के वकील ने लगाए नवाजुद्दीन पर गंभीर आरोप

दूसरे वीकेंड में भी ‘पठान’ के शानदार कमाई करने की उम्मीद

बुलेट से भी तेज स्पीड से कमाई कर रही ‘पठान’ के दूसरे वीकेंड में आसानी से 350 करोड़ के क्लब में शामिल होने की उम्मीद है. फिल्म में शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण,आशुतोष राणा और डिंपल कंपाडिया ने भी अहम किरदार निभाया है. फिल्म के जबरदस्त एक्शन सिक्वेंस और वीएफएक्स को देखकर ऑडियंस दांतों तले अंगुली दबा रहे हैं. वहीं पठान के बाद अब शाहरुख जल्द ही एटली की फिल्म ‘जवान’ में नजर आएंगें. इसके अलावा किंग खान राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म ‘डंकी’ में देखा जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

2 minutes ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

11 minutes ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

19 minutes ago

डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल!

Digital Personal Data Protection Act: हाल ही में डिजिटल न्यूज़ पब्लिशर्स एसोसिएशन (DNPA) ने सुप्रीम…

34 minutes ago

बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, 6 लोगों की मौत; खराब मौसम बना हादसे की वजह

उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के…

40 minutes ago

कैफे का नाम काशी…मेन्यू में बीफ और दीवार पर जिन्ना, यूपी के यूट्यूबर पर FIR से केरल में मचा बवाल

YouTuber Amrit Singh Darren: केरल में एक सोशल मीडिया वीडियो को लेकर बड़ा विवाद खड़ा…

45 minutes ago