होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
अनंत अंबानी,राधिका मर्चेंट (फोटो)
Radhika Merchant Net Worth: देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) की राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) से शादी होने वाली है. हाल ही में दोनों की इंगेजमेंट हुई थी और अब जल्द ही राधिका मर्चेंट अंबानी खानदान की बहू बन जाएंगी. बता दें कि अंबानी खानदान की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेटं भी काफी पढ़ी-लिखी और रईस हैं. चलिए यहां जानते हैं कि उनकी नेटवर्थ कितनी है.
अनंत अंबानी की मंगेतर राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थकयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट औक शाइला मर्चेंट की इकलौती बेटी हैं. गुजराती परिवार में जन्मी राधिका ने मुंबई के कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल और इकोले मोंडियल वर्ल्ड स्कूल में पढ़ाई की और फिर हायर स्टडीज के लिए न्यूयॉर्क चली गईं. उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी (यूएसए) से पॉलिटिकल और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन की है.
पढाई करने के बाद राधिका अब फैमिली बिजनेस संभाल रही हैं और वे एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में शामिल हैं. काफी लग्जरी लाइफ जीने वाली राधिका मर्चेंट की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये 8 से 10 करोड़ रुपये के आसपास है. कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, राधिका के पिता की कुल नेटवर्थ करीब 755 करोड़ रुपए है. वीरेन मर्चेंट भी देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन में से एक हैं. ऐसे में राधिका इतनी संपत्ति की इकलौती वारिस हैं.
बिजनेस के अलावा राधिका कल्चरल एक्टिविटी में काफी शामिल रहती हैं. वह एक ट्रेंड भरतनाट्यम डांसर हैं. डांसिंग के अलावा राधिका को किताबें पढ़ने का शौक है और वो राइटिंग में भी दिलचस्पी रखती हैं राधिका का जियो वर्ल्ड सेंटर के ग्रैंड थिएटर बीकेसी के मंच पर अरंगेत्रम डांस परफॉर्मेंस काफी चर्चा में रहा था.
राधिका अंबानी परिवार के साथ खास बॉन्ड शेयर करती हैं. स्पेशली उनका अपनी मदर इन लॉ नीता अंबानी के साथ बेहद क्लोज बॉन्डिंग हैं. दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कती हैं. वहीं राधिका का अपनी जेठानी और ननद के साथ भी काफी अच्छा रिश्ता है.
मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…
Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…
आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…
5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…