Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Priya Marathe Passes Away: मशहूर टीवी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का निधन, 38 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, कैंसर से थी पीड़ित

Priya Marathe Passes Away: पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे का आज मुंबई में निधन हो गया है. लंबे वक्त से वो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं. एक्ट्रेस के निधन से हर किसी को गहरा सदमा लगा है.

Priya Marathe Passes Away

Priya Marathe Passes Away: टीवी और मराठी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने 31 अगस्त 2025 को मुंबई में अंतिम सांस ली. जानकारी के मुताबिक, प्रिया पिछले एक साल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं. इलाज के बावजूद वह इस बीमारी से उबर नहीं पाईं और अपने परिवार और फैंस को छोड़कर हमेशा के लिए इस दुनिया से विदा हो गईं.

प्रिया की एक्टिंग जर्नी की शुरुआत

प्रिया का जन्म 23 अप्रैल 1987 को मुंबई में हुआ था और यहीं पर उनका पालन-पोषण हुआ. उन्होंने अपनी स्कूली और कॉलेज की पढ़ाई मुंबई से पूरी की. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बनाई.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priya Marathe (@priyamarathe)

टीवी और स्टैंड-अप कॉमेडी में प्रिया का योगदान

प्रिया मराठे टीवी की लोकप्रिय एक्ट्रेस होने के साथ स्टैंड-अप कॉमेडियन भी थीं. उन्होंने कई हिंदी और मराठी शोज में काम किया और अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई.

ये भी पढ़ें: Pawan Singh ने मांगी Anjali Raghav से माफी, “बैड टच” वाले मामले पर दी सफाई, सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

‘पवित्र रिश्ता’ से मिली पहचान

प्रिया ने अपनी टीवी जर्नी मराठी सीरियल ‘या सुखानोया’ और ‘चार दिवस सासुचे’ से शुरू की. इसके बाद उन्होंने बालाजी टेलीफिल्म्स के ‘कसम से’ में विद्या बाली का किरदार निभाया. उन्हें ‘कॉमेडी सर्कस’ के पहले सीजन में भी देखा गया. सबसे ज्यादा उन्हें पहचान मिली ‘पवित्र रिश्ता’ शो से, जिसमें उन्होंने वर्षा का किरदार निभाया. उनके इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया.

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक

प्रिया मराठे के निधन से टीवी और मराठी इंडस्ट्री में शोक की लहर है. उनके परिवार, करीबी और फैंस उनके जाने से सदमे में हैं. उनके काम और व्यक्तित्व को हमेशा याद किया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital