मनोरंजन

ऑस्कर के लिए ‘RRR’ और ‘छेल्लो शो’ हुईं शॉर्टलिस्ट, इस पाकिस्तानी फिल्म को भी मिली एंट्री

95th Academy Awards:  भारतीय सिनेमा के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि दो फिल्मों को ऑस्कर 2022 के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. इनमें एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ के अलावा गुजराती फिल्म ‘छेल्लो शो’ यानी ‘लास्ट फिल्म शो’ है. राजामौली ने अपनी फिल्म को ऑस्कर में एंट्री दिलाने के लिए एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा दिया था. फिल्म ने रिलीज होने पर देश-विदेश में खूब तहलका मचाया था. इसे ऑस्कर की ‘बेस्ट फीचर फिल्म’ कैटेगरी में नॉमिनेशन के लिए भेजा गया था, पर किसी वजह से इसे तब नहीं चुना गया. इसके बाद मेकर्स ने फिल्म को लेकर कैंपेन शुरू किया था और RRR को 14 कैटेगरी में नॉमिनेशन के लिए सबमिट किया गया था.

ऑस्कर में शॉर्टलिस्ट हुई ‘छेलो शो’ और RRR

अब फाइनली RRR को 95वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए चुना गया है. बुधवार को ऑस्कर की 10 कैटेगरी के लिए शॉर्टलिस्ट की अनाउंसमेंट की गई. इनमें डॉक्युमेंट्री और इंटरनेशनल फीचर, डॉक्युमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट और ओरिजनल स्कोर शामिल हैं. अच्छी खबर यह है कि, ‘छेलो शो (द लास्ट फिल्म शो) जो ऑस्कर में भारत की ऑफिशियल एंट्री थी, उसे ‘इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी में शामिल कर लिया है. वहीं ‘आरआरआर’ ने ‘नाटू नाटू’ के लिए ‘म्यूजिक (ओरिजिनल सॉन्ग) कैटेगरी में अपने लिए जगह बनाई है.

RRR मेकर्स ने 14 कैटेगरी में सबमिट किया था नॉमिनेशन

मालूम हो कि ‘आरआरआर’ के मेकर्स ने फिल्म को जिन 14 कैटेगरी में सबमिट किया था, उनमें स्क्रीनप्ले, स्कोर, एडिटिंग, साउंड, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट डायरेक्टर और एडिटिंग शामिल हैं.

‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म’ में ‘द छेल्लो शो’ के अलावा ये फिल्में

‘बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में और जिन फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, उनमें Argentina 1985, The Quiet Girl और ‘द ब्लू काफ्तान’ जैसी फिल्में शामिल हैं. इस बार ऑस्कर में एक और खास चीज है. यह पहली बार है जब पाकिस्तान की किसी फिल्म को अकेडमी अवॉर्ड्स में एंट्री मिली है. पाकिस्तानी फिल्म ‘जॉयलैंड’ को भी ‘बेस्ट इंटरनैशनल फीचर फिल्म’ कैटेगरी में शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें- Year Ender 2022: ‘बायकॉट बॉलीवुड’ के आगे बॉक्स ऑफिस पर हवा हुआ इन दिग्गज एक्टर्स का स्टारडम, पिट गईं फिल्में

बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी में ‘अवतार 2’ का गाना भी नॉमिनेट

वहीं ‘बेस्ट सॉन्ग कैटेगरी’ में ‘नाटू नाटू’ के अलावा 15 गाने और चुने गए हैं. इनमें ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ का गाना ‘नथिंग इज़ लॉस्ट’ और ‘ब्लैक पैंथर: वकांडा फोरएवर’ का ‘लिफ्ट मी अप’ शामिल है. अब ऑस्कर अवॉर्ड्स की विभिन्न कैटेगरी के लिए वोटिंग 12 जनवरी से 17 जनवरी 2023 तक होगी. वहीं नॉमिनेशन की लिस्ट 24 जनवरी को अनाउंस की जाएगी. ये अवॉर्ड्स 12 मार्च को हॉलीवुड में डॉल्बी थिएटर में होंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

9 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

9 hours ago