Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Sajid Khan Dating: साजिद खान का आया बिग बॉस की इस खूबसूरत हसीना पर दिल, कर रहे हैं डेट

Sajid Khan Dating: 4 साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे साजिद जल्द ही अपनी एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, इसमें शहनाज गिल लीड रोल में हैं.

Sajid Khan Dating:

साजिद खान के अफेयर (फोटो)

Sajid Khan Dating:  बिग बॉस 16 में नजर आए कंटेस्टेंट अब घर के बाहर सुर्खियां बटोर रहे हैं. वहीं खबर आ रही है कि गौतम बिग के साथ रोमांस करने वाली सौंदर्या शर्मा की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब फैली हुईं हैं कि साजिद खान और सौंदर्या के बीच कुछ पक रहा है.

साजिद खान इन दिनों किसे कर रहे है डेट

दरअसल साजिद खान ने सौंदर्या को अपनी फिल्म में एक गाना करने का मौका दिया है. 4 साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे साजिद जल्द ही अपनी एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं, इसमें शहनाज गिल लीड रोल में हैं. सौंदर्या और गौतम का ब्रेकअप शो में ही हो चुका था और आपको याद दिला दें कि इनकी साजिद खान के साथ बॉन्डिंग भी काफी अच्छी थी.

ये भी पढ़ें-Shehzada Box Office Collection: वीकेंड पर भी सुस्त रही ‘शहजादा’, फिल्म ने किया मेकर्स को निराश, कमाया बस इतने करोड़

प्यार में पड़े साजिद

साजिद और सौंदर्या के अफेयर की खबरों में कितनी सच्चाई है, ये तो वो दोनों ही जाने लेकिन, हाल ही में अब्दु रोजिक की पार्टी में सौंदर्या को मंडली के साथ काफी फ्रेंडली होते देखा गया था. साजिद खान के इश्क के चर्चे जैकलीन फर्नांडिज के साथ भी रह चुके हैं. गौहर खान के साथ भी साजिद रोमांटिक रिलेशन गुजार चुके हैं.

डायरेक्टर  पर लग चुका है शोषण का आरोप

बिग बॉस 16 में जाने के बाद तो साजिद खान के खिलाफ मीटू का सिलसिला ही चल निकला था. लगभग हर रोज कोई न कोई एक्ट्रेस सामने आकर, डायरेक्टर पर शोषण का आरोप लगाती थी. शर्लिन चोपड़ा ने तो पुलिस के पास जाकर मी टू के तहत शिकायत भी दर्ज कराई थी. इसके अलावा भी काफी सारी शिकायतें मिली, जिसमें एक्ट्रेसेस ने कहा कि डायरेक्टर ने उनका शोषण किया है.

ये भी पढ़ें-बैचलरेट पार्टी में इस TV एक्ट्रेस ने लिखवाया कुछ ऐसा की हो गई ट्रोल, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

बता दें कि साजिद और सौंदर्या के डेटिंग की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. लोग डेंटिस्ट से एक्ट्रेस बनी सौंदर्या को गोल्ड डिगर बता कर ट्रोल कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि अगर ये सच भी है, तो सौंदर्य सब कुछ जानते हुए साजिद को कैसे डेट कर सकती हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital