Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Sara Ali Khan: फिल्म की शूटिंग छोड़ गुरुद्वारे पहुंचीं सारा अली खान, मत्था टेककर लिया आशीर्वाद, फैंस के लिए शेयर की फोटो

Sara Ali Khan Visits Gurudwara Bangla Sahib: सारा अली खान दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारा में अपनी टीम के साथ पहुंचीं और मत्था टेककर आशीर्वाद लिया.

सारा ने गुरुद्वारा में टेका अपना मत्था.

Sara Ali Khan Visits Gurudwara Bangla Sahib: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान हमेशा लाइमलाइट में रहती है. सारा को ट्रैवलिंग का काफी शौक है. हाल ही में सारा अली खान वेकेशन से लौटीं हैं. अक्सर आपने देखा होगा कि वह परिवार या फिल्म की टीम के साथ कहीं न कहीं घूमने निकल जाती हैं. वहीं इस बीच सारा अली खान शुक्रवार को दिल्ली पहुंचीं और वहां मत्था टेकने गुरुद्वारा बंगला साहिब गईं. इस दौरान एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं.

सारा ने गुरुद्वारे में मत्था टेका

सारा अली खान ने इंस्टा स्टोरी पर तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वह अपनी टीम के साथ पोज देती देखी जा सकती हैं. फोटो के बैकग्राउंड में गुरुद्वारा नजर आ रहा है. इस दौरान वह ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आ रही हैं. उसने अपने सिर पर दुपट्टा डाल रखा है. वहीं, दूसरी फोटो सारा ने गुरुद्वारे की सीढ़ियों पर क्लिक की है. इसके अलावा सारा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम के सदस्य लंच करते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें-  Akanksha Dubey Case: क्या है समर सिंह का समाजवादी पार्टी से कनेक्शन ?, मां ने सपा से संरक्षण मिलने का लगाया आरोप, अखिलेश और शिवपाल के साथ फोटो हुई वायरल

गैसलाइट को मिश्रित समीक्षाएं मिलीं

बता दें कि इन दिनों सारा अली खान की लेटेस्ट फिल्म गैसलाइट 31 मार्च को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई थी. इसमें उन्होंने विक्रांत मैसी और चित्रांगदा सिंह के साथ काम किया है. फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिक्स रिव्यू मिले हैं.

ये भी पढ़ें- “अडानी की कंपनियों में 20 हजार करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं”, राहुल गांधी ने फिर BJP से पूछा सवाल, कांग्रेस छोड़कर गए नेताओं के लिए कहा- सच्चाई छुपाते हैं इसलिए…

सारा अली खान की आने वाली फिल्में

बता दें कि सारा अली खान की नई फिल्म ऐ वतन मेरे वतन को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा. इसके प्रोड्यूसर करण जौहर हैं और कन्नन अय्यर डायरेक्टर हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी भारत छोड़ो आंदोलन पर आधारित है और इसमें सारा अली खान फ्रीडम फाइटर के रोल में नजर आएंगी. इसके अलावा एक्ट्रेस के पास ‘मर्डर मुबारक’ और लक्ष्मण उटेकर की फिल्म है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital