Bharat Express DD Free Dish

पिता Dharmendra के निधन की झूठी खबरों पर Sunny Deol का फूटा गुस्सा, बोले– “से वीडियो बनाते हो, शर्म नहीं आती?”

धर्मेंद्र के निधन की झूठी खबरों से देओल परिवार नाराज है. अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे धर्मेंद्र के बाद सनी देओल का गुस्सा मीडिया पर फूट पड़ा. जुहू में पैपराजी से उन्होंने कहा, “घर में मां-बाप और बच्चे हैं, शर्म नहीं आती ऐसी अफवाहें फैलाते हुए?”

Sunny Deol Angry at Paparazzi

Sunny Deol Angry at Paparazzi: बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता धर्मेंद्र देओल बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गए हैं, लेकिन उनके निधन की झूठी खबरों से देओल परिवार और उनके फैंस में काफी नाराजगी है. इसी के चलते पहली बार मीडिया के सामने धर्मेंद्र के बेटे और मशहूर फिल्म अभिनेता सनी देओल का गुस्सा कैमरे के सामने फूट गया. उन्होंने गुस्से में पैपराजी को खूब बातें सुनाई और वहां से चले गए

पैपराजी पर फूटा Sunny Deol का गुस्सा

गुरुवार की सुबह सनी देओल को जुहू स्थित आवास से बाहर आते देखा गया, जहां पैपराजी उन्हें कवर करने के लिए पहले से मौजूद थी. पहले एक्टर ने मीडिया के सामने हाथ जोड़े और फिर गुस्से से कहा, “घर पर तुम्हारा परिवार, माता-पिता और बच्चे हैं, और तुम ऐसे वीडियो बना रहे हो जैसे कि तुम बेवकूफ हो, शर्म नहीं आती.”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

एक्टर के एक्सप्रेशन काफी गुस्से वाले थे और उनके चेहरे से ही पता चल रहा है कि वे निधन की खबरों से कितने आहत हैं. किसी भी बेटे के लिए अपने पिता के लिए ऐसी बातें सुनना पीड़ादायक होता है.

निधन की झूठी खबरों पर Hema Malini का गुस्सा

इससे पहले हेमा मालिनी ने भी मंगलवार को मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की फैली खबरों को गैरजिम्मेदाराना बताया था. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था-

“जो कुछ हो रहा है, वह अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जिस पर इलाज का असर दिखा रहा है और वह अच्छे से रिकवर भी कर रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है. कृपया परिवार और उनकी निजता की जरूरत का पूरा सम्मान करें.”

ईशा देओल ने भी उनके पिता की हेल्थ अपडेट सोशल मीडिया पर निधन की खबरों के बाद शेयर की थी.

ये भी पढ़ें- Vijay Devarakonda ने खुल्लम-खुल्ला जताया Rashmika Mandanna के लिए प्यार, फिल्म इवेंट में किया कुछ ऐसा कि कन्फर्म हो गया रिश्ता!

घर वापस आ गए धर्मेंद्र

बता दें, बुधवार की सुबह धर्मेंद्र घर वापस आ चुके हैं और घर से ही उनका आगे का इलाज किया जा रहा है. मेडिकल की सारी सुविधाएं उनके घर पर पहुंचा दी गई हैं और डॉक्टरों की टीम लगातार एक्टर के घर भी पहुंच रही है. ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर्स ने बताया था कि धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और वे इलाज पर अच्छे से रिस्पांड कर रहे हैं. अगर ऐसा ही रहा तो बहुत जल्द वे पहले जैसे ठीक हो जाएंगे.

बता दें कि धर्मेंद्र देओल को उम्र संबंधी परेशानियों के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था. पहले भी वे रूटीन चैकअप के लिए अस्पताल आते-जाते रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read