होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Upcoming OTT Web Series in June: जून का महीना ओटीटी के दर्शकों के लिए शानदार होने वाला है. इस महीने की शुरुआत से ही ओटीटी पर मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं. असुर 2 से लेकर ब्लडी डैडी तक रिलीज होने जा रही हैं धांसू फिल्में-सीरीज. आइये जानते हैं जून के महीने में ओटीटी पर क्या कुछ रिलीज होगा.
जून की शुरुआत जियो सिनेमा पर धमाकेदार तरीके से हुई है. अरशद वारसी, रिद्धि डोगरा और बरुण सोबती की ‘असुर 2’ ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे दी है. वहीं, आने वाले दिनों में कॉलेज की मस्ती को हाईलाइट करने वाली वेब सीरीज ‘यूपी 65’ भी इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है. बता दें, यह सीरीज 8 जून को रिलीज होगी. वहीं मनीष पॉल की ‘रफूचक्कर’ 15 जून को आएगी.
2 जून को रोंगटे खड़े कर देने वाली वेब सीरीज ‘स्कूल ऑफ लाइज’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दस्तक देने वाली है. वहीं, 30 जून को अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धूलिपाला की वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ का दूसरा सीजन रिलीज होने जा रहा है. अन्य भाषाओं के वेब शोज की बात करें तो ‘द फुल मोंटी’ 16 जून को और ‘सीक्रेट इनवेसन’ 21 जून को आएगा.
ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest : पहलवानों के समर्थन में आज जुटेंगी खाप पंचायतें, आगे की रणनीति पर होगा मंथन
इस बार नेटफ्लिक्स पर सिर्फ एक हिंदी वेब सीरीज रिलीज होने जा रही है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, हंसल मेहता की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘स्कूप’ 2 जून को दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी. फिर शुक्रवार को ‘मेनिफेस्ट सीजन 4’ का दूसरा भाग रिलीज होगा. हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड श्वार्जनेगर की बायोग्राफिकल डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘अर्नोल्ड’ 7 जून को आएगी. वहीं नेवर हैव आई एवर का चौथा सीजन 8 जून और कोरियन वेब सीरीज ब्लडहाउंड्स 9 जून को दस्तक देगी.
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…