Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जून में OTT पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, असुर 2 से लेकर ब्लडी डैडी तक शुरू होने जा रहीं ये धमाकेदार सीरीज

जून का महीना ओटीटी के दर्शकों के लिए शानदार होने वाला है. इस महीने की शुरुआत से ही ओटीटी पर मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं.

Upcoming OTT  Web Series in June: जून का महीना ओटीटी के दर्शकों के लिए शानदार होने वाला है. इस महीने की शुरुआत से ही ओटीटी पर मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज और फिल्में रिलीज हो रही हैं. असुर 2 से लेकर ब्लडी डैडी तक रिलीज होने जा रही हैं धांसू फिल्में-सीरीज. आइये जानते हैं जून के महीने में ओटीटी पर क्या कुछ रिलीज होगा.

यह सीरीज ‘असुर 2’ के अलावा जियो सिनेमा पर रिलीज होगी

जून की शुरुआत जियो सिनेमा पर धमाकेदार तरीके से हुई है. अरशद वारसी, रिद्धि डोगरा और बरुण सोबती की ‘असुर 2’ ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे दी है. वहीं, आने वाले दिनों में कॉलेज की मस्ती को हाईलाइट करने वाली वेब सीरीज ‘यूपी 65’ भी इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है. बता दें, यह सीरीज 8 जून को रिलीज होगी. वहीं मनीष पॉल की ‘रफूचक्कर’ 15 जून को आएगी.

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ‘द नाइट मैनेजर’ का नया सीजन आएगा

2 जून को रोंगटे खड़े कर देने वाली वेब सीरीज ‘स्कूल ऑफ लाइज’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दस्तक देने वाली है. वहीं, 30 जून को अनिल कपूर, आदित्य रॉय कपूर और शोभिता धूलिपाला की वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ का दूसरा सीजन रिलीज होने जा रहा है. अन्य भाषाओं के वेब शोज की बात करें तो ‘द फुल मोंटी’ 16 जून को और ‘सीक्रेट इनवेसन’ 21 जून को आएगा.

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest : पहलवानों के समर्थन में आज जुटेंगी खाप पंचायतें, आगे की रणनीति पर होगा मंथन

नेवर हैव आई एवर का चौथा सीजन नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगा

इस बार नेटफ्लिक्स पर सिर्फ एक हिंदी वेब सीरीज रिलीज होने जा रही है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, हंसल मेहता की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘स्कूप’ 2 जून को दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी. फिर शुक्रवार को ‘मेनिफेस्ट सीजन 4’ का दूसरा भाग रिलीज होगा. हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड श्वार्जनेगर की बायोग्राफिकल डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘अर्नोल्ड’ 7 जून को आएगी. वहीं नेवर हैव आई एवर का चौथा सीजन 8 जून और कोरियन वेब सीरीज ब्लडहाउंड्स 9 जून को दस्तक देगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital