होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
प्रियंका चोपड़ा (फोटो)
Chhello Show: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी दमदार एक्टिंग से खास पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं. बेशक लंबे समय से प्रियंका चोपड़ा फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं. देर रात प्रियंका चोपड़ा ने भारत की तरफ से ऑस्कर (Oscar 2023) के लिए भेजी गई गुजराती फिल्म ‘छेल्लो शो’ (Chhello Show) को लॉस एंजलिस में में देखा है. इस फिल्म को देखने के बाद प्रियंका का रिएक्शन भी सामने आया है.
गुजराती फिल्म ‘छेल्लो शो’ (द लास्ट शो) को देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खास पोस्टर शेयर किया है. प्रियंका चोपड़ा की इस इंस्टा पोस्ट में ‘छेल्लो शो’ के मेकर्स और चाइल्ड आर्टिस्ट भविन राबरी की तस्वीरें नजर आ रही हैं.
प्रियंका ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- ‘मैं हमेशा उस इंडस्ट्री को सपोर्ट करती हूं जिसने मुझे सब कुछ सिखाया है. जो भी मैं अपने काम के बारे में जानती हूं. भारतीय सिनेमा से निकलने वाली शानदार फिल्मों पर काफी गर्व है. छेल्लो शो उनमें से एक खास फिल्म है. गुड लक टीम जाओ और उन्हें (ऑस्कर) ले आओ. लॉस एंजलिस में ‘छेल्लो शो’ के प्रीमियर के लिए मेकर्स का बहुत-बहुत धन्यवाद.’ इस तरह से छेल्लो शो को देखने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपना रिएक्शन दिया है.
भारत की ओर से ‘छेल्लो शो’ (Chhello Show) फिल्म को दुनिया के सबसे बड़े अवॉर्ड्स शो ऑस्कर (Oscar 2023) के लिए भेजा गया है. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने लिखा है कि- ‘एक क्षेत्रीय भाषा (गुजराती) फिल्म, जिसे 95वें अकादमी अवॉर्ड्स में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में भारत की ओर से ऑफिशियल तरीके से भेजा गया है. डायरेक्टर पान नलिन की ये फिल्म एक बेहतरीन मूवी है. जिसकी कहानी 9 साल के एक बच्चे का सिनेमा के लिए अनोखा लगाव दिखाती है.’
8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…
8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…