मनोरंजन

क्या ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड ब्रेक कर पाएगी ‘पठान’, 23 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है फिल्म

Pathaan Box office Collection:  शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ बॉलीवुड की सुपर सक्सेसफुल फिल्म बन चुकी है. किंग खान के 4 साल लंबे ब्रेक के बाद भी  फिल्म का क्रेज खत्म होता नहीं दिख रहा है.फिल्म ने वेलेंटाइन डे के दिन भी काफी अच्छा कलेक्शन किया है. एक एक्शन फिल्म होने के बावजूद भी फिल्म को बहुत प्यार मिला और इसी के साथ ‘पठान’ के कलेक्शन में भी इजाफा दर्ज किया गया.‘पठान’ ने रिलीज के 22वें दिन 3.50 करोड़ रुपयों की कमाई की है. हालांकि ये एक दिन पहले की कमाई से कम है. इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 502.35 करोड़ रुपये हो गई है. यानी फिल्म 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है. और अब नए रिकॉर्ड कायम करने की ओर बढ़ रही है.‘पठान’ ने रिलीज के 23वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

‘पठान’ ने 23वें दिन की इतने की कमाई

दरअसल शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने दुनियाभर में अपना नाम कर दिया है. बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड तोड़ रही है. इसके कलेक्शन की बात करें तो ‘पठान’ ने रिलीज के पहले दिन ही 55 करोड़ रुपये की कमाई की थी. तब से लेकर आज तक ‘पठान’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है और फिल्म जोरों-शोरों से कमाई कर रही है. वहीं अब ‘पठान’ के 23वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 505.85 करोड़ रुपये हो गया है.

बाहुबली 2 का रिकॉर्ड क्या तोड़ पाएगी फिल्म ‘पठान’ ?

बता दें कि सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी शाहरुख खान ,दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर  ‘पठान’ बॉलीवुड की सुपर सक्सेसफुल फिल्म बन चुकी है. इस फिल्म को फैंस का बेहद प्यार मिल रहा है.

ये भी पढ़ें-Swara Bhasker Marriage: स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहद अहमद से रचाई शादी, 40 दिन बाद किया खुलासा, प्रोटेस्ट में हुई शुरु हुई प्रेम कहानी

सिद्धार्थ आनंद की एक्शन थ्रिलर ‘पठान’ ने दंगल, केजीएफ चैप्टर 2, द कश्मीर फाइल्स और कई अन्य फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. घरेलू बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही फिल्म अब 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गयी है. ‘पठान’ की कमाई की रफ्तार देखते हुए अब ये मैजिकल आंकड़ा पार करना फिल्म के लिए जरा भी मुश्किल नहीं है. वहीं वर्ल्ड वाइड भी फिल्म 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस कुछ ही दूर है. फिल्म लगातार आगे बढ़ रही है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (हिंदी) के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ देगी.

बता दें कि एक्शन थ्रिलर में शाहरुख खान के अलावा, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, आशुतोष राणा और डिंपल कपाड़िया ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म यशराज बैनर के स्पाई यूनिवर्स की इंस्टॉलमेंट हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

‘इतिहास आपके साथ…’, अगरकर की विदाई पर गंभीर की एक लाइन ने खींचा ध्यान

Ajit Agarkar: अजीत अगरकर के चीफ सेलेक्टर पद से हटने पर गौतम गंभीर ने भावुक…

10 minutes ago

‘आपातकाल में लोकतंत्र बचाया, अब राष्ट्र निर्माण जारी’: पटना में बीजेपी की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में बोले सम्राट चौधरी

Patna News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने…

15 minutes ago

पाकिस्तान को उसी की सरजमीं पर यूएन चीफ ने दिया बड़ा झटका! कश्मीरी राग अलाप रहे पत्रकार की हुई बोलती बंद

Guterres Pakistan Visit: UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की पाकिस्तान यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर और UNSC…

24 minutes ago

8 महीने, 30 DNA टेस्ट… फिर भी खाली हाथ CBI; पटना NEET छात्रा मौत मामले में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल

Patna NEET Student Death Case: पटना NEET छात्रा मौत मामले में CBI ने क्लोजर रिपोर्ट…

37 minutes ago

राजपाल यादव के पास 1.15 करोड़, बाकी 85 लाख कौन देगा? सुप्रीम कोर्ट ने दिया 13 अक्टूबर तक का वक्त

चेक बाउंस से जुड़े कानूनी मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट की…

40 minutes ago

‘पीछे नहीं हटेंगे’, ट्रंप को ईरान का खुला अल्टीमेटम… अभी खत्म नहीं हुई जंग!

Iran US War Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान ने कहा है कि वह किसी…

51 minutes ago