Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

क्या जमुई दुष्कर्म के अपराधी से मिले अखिलेश यादव? सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल

बिहार के जमुई कांड को लेकर देश भर में गुस्सा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्य आरोपी नंदन यादव से मुलाकात की है.

Akhilesh Yadav Picture With Jamui Case Accused Nandan Yadav AI Generated

बिहार के जमुई जिले में नाबालिग छात्रा के साथ हुई दरिंदगी के मामले ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है. इस जघन्य अपराध को लेकर जहां एक तरफ लोगों में भारी गुस्सा है, वहीं सोशल मीडिया पर भी ऐसे अपराध का विरोध किया जा रहा है. इसी बीच एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है.

इससे दावा किया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जुमई में हुए दुष्कर्म में संलिप्त मुख्य आरोपी नंदन यादव से मुलाकात की.

क्या हो रहा है वायरल?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के यूजर ने एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एक यूवक के साथ खड़े दिख रहे हैं. यूजर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए यह दावा किया है कि यह और कोई नहीं, बल्कि जमुई दुष्कर्म का मुख्य आरोपी नंदन यादव है.

वहीं, अब अन्य यूजर भी इसे शेयर कर रहे है.

क्या सच में नंदन से मिले अखिलेश यादव?

दावे की असलियत जानने के लिए सबसे पहले तस्वीर को गूगल लेंस पर सर्च किया गया, क्योंकि अगर कुछ ऐसा होता तो यह खबरों में होती. लेकिन सर्च करने पर ऐसी कोई भी प्रामाणिक फोटो या मीडिया रिपोर्ट नहीं मिली, तो इसके एआई द्वारा बनाए जाने पर शक हुआ.

एआई डिटेक्शन टूल्स पर स्कैन करने पर, टूल्स ने 95 से 99 फीसदी संभावना जताई कि यह तस्वीर किसी कैमरे से नहीं खींची गई, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार की गई है.

एआई एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर तस्वीर को ध्यान से देखें तो अखिलेश यादव और युवक के चेहरे अलग से चिपके हुए नजर आते हैं. इसके अलावा कंधे पर रखी उंगलियों में भी बनावट से जुड़ी कमियां साफ दिखाई दे रही हैं, जो आमतौर पर एआई जनरेटेड तस्वीरों में देखने को मिलती हैं.

इससे साफ होता है कि राजनीतिक लाभ या विवाद पैदा करने की नीयत से इस एडिटेड फोटो को वायरल किया जा रहा है.

क्या है जमुई कांड की असली सच्चाई?

दरअसल, सितंबर 2026 में जमुई के मड़वा पहाड़ पर फोटो खिंचवाने गई एक छात्रा के साथ कुछ युवकों ने हैवानियत की थी. वीडियो वायरल होने के बाद बिहार पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी नंदन यादव और उसके साथी हरेराम यादव को गिरफ्तार किया था. एनकाउंटर में नंदन के पैर में गोली लगी थी. आरोपी पेशे से ट्रैक्टर चालक हैं और उनका अखिलेश यादव या किसी राजनीतिक दल से कोई प्रामाणिक संबंध नहीं है.

यह भी पढ़ें: जमुई में नंदन यादव के एनकाउंटर के नाम पर वायरल हो रहे वीडियो, जानिए क्या है हकीकत

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital