Bharat Express DD Free Dish

Fact Check: नीतीश ने कहा- तेजस्वी संभालेंगे बिहार, वायरल हुआ वीडियो, जानें सच्चाई

बिहार में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है. जहां इस समय एक ओर चुनाव की तैयारियां चल रही है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

बिहार में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है. जहां इस समय एक ओर चुनाव की तैयारियां चल रही है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो कह रहे हैं कि बिहार में आगे का काम तेजस्वी यादव ही करवाएंगे. आपको बता दें कि बिहार के 243 विधानसभा सीटों के लिए होने वाला ये चुनाव दो चरणों में होगा. पहले चरण में केवल 121 सीटों पर मतदान होगा, जिसकी तारीख को निर्वाचन कमिशन ने 6 नवंबर निर्धारित किया है और दुसरे चरण में बाकी 122 सीटों पर होने वाला मतदान 11  नवंबर को होगा. इसके नतीजे 14 नवंबर को आएंगे जिससे पता चलेगा कि बिहार में किसकी सरकार बनेगी.

क्या हो रहा है वायरल?

बिहार के इस चुनावी माहौल में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नीतीश कुमार कहते नजर आ रहे हैं कि बिहार का सारा काम अब तेजस्वी यादव ही करवाएंगे.

इस वीडियो को राजद के आधिकारिक फेसबुक पेज से शेयर किया गया है. इसको पोस्ट करते हुए राजद ने लिखा कि अब तो नीतीश कुमार ने भी कह दिया, “तेजस्वी आगे सारा काम करवाएंगे, कोई दिक्कत नहीं होगी!.” इस वीडियो को अन्य प्लेटफॉर्म पर भी शेयर किया जा रहा है.

जांच में क्या आया सामने?

वीडियो की पड़ताल करते समय भारत एक्सप्रेस टीम ने इसके गूगल रिवर्स पर सर्च किया तो इससे जुड़ी एक रिपोर्ट मिली. इस रिपोर्ट के अनुसार नीतीश कुमार ने दावा किया कि तेजस्वी यादव को उन्होंने ही आगे बढ़ाया है एवं भविष्य में और आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने ये भी कहा कि आगे तेजस्वी पूरा काम देखेंगे. यह रिपोर्ट 13 दिसंबर 2022 को प्रकाशित किया गया था.

ठीक ऐसी ही एक और मीडिया रिपोर्ट मिली, जो 13 दिसंबर 2022 को ही प्रकाशित हुआ था. इस रिपोर्ट में लिखा था कि बिहार के मुख्यमंत्री (तत्कालीन) नीतीश कुमार ने जेडीयू के कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के संकेत दिए… नीतीश कुमार ने कहा कि, आगे तेजस्वी यादव संभालेंगे….

नतीजा

इन दोनों रिपॉर्ट्स से यह बात साफ हो जाती है कि इस समय वायरल हो रहा ये वीडियो करीब 3 साल पुराना है और अभी इसे केवल भ्रम पैदा करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है एवं नीतीश कुमार ने इस चुनाव को लेकर ऐसा कोई बयान नहीं दिया है.

ये भी पढ़ें: Fact Check: आगरा में अचानक ढह गई इमारत, वीडियो हो गया वायरल, जानें इमारत के गिरने की सच्चाई

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read