Fact Check: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्म है और सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार भी खूब गर्म है. हाल ही में एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें दावा किया गया है कि चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस पोस्ट के मुताबिक चुनाव छह चरणों में होंगे. पहला चरण 21 अक्टूबर को और आखिरी चरण 20 नवंबर को होगा. नतीजे 24 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.
क्या है पोस्ट की हकीकत?
भारत एक्सप्रेस ने जब इस पोस्ट का पड़ताल किया तो हकीकत बिल्कुल अलग निकला. चुनाव आयोग ने अभी तक बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर कोई आधिारिक घोषणा नहीं की है. अगर ऐसा कोई ऐलान हुआ होता तो यह बड़ी खबर होती और सभी प्रमुख मीडिया चैनलों व अखबारों में इसकी चर्चा होती. लेकिन फिलहाल ऐसी कोई खबर नहीं आई है.
जांच में क्या मिला?
जांच में सामने आया कि वायरल पोस्ट में जिन तारीखों का जिक्र किया गया है वे दरअसल 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव की है. उस समय चुनाव आयोग ने इन्ही तारीखों पर मतदान कराया था. यानी यह पोस्ट पुरानी जानकारी को नए चुनावों से जोड़कर भ्रम फैला रही है.
चुनाव कब होंगे?
अब सवाल उठता है कि इस बार विधानसभा चुनाव कब होंगे? इस पर चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि बिहार में मतदान नवंबर के पहले या दूसरे हफ्ते में हो सकते हैं. गौरतलब है कि बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है. ऐसे में चुनाव की प्रक्रिया उससे पहले पूरी होनी जरूरी है.
इसे भी पढ़ें-PM Modi 75th Birthday: PM मोदी का 1994 से अमेरिका से है रिश्ता, यंग लीडर के तौर पर की थी पहली यात्रा
इसलिए जब तक चुनाव आयोग की तरफ से जब तक कोई अधिकारिक ऐलान नहीं होता तब तक सोशल मीडिया की बातों पर भरोसा करने से बचें. सही जानकारी के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट या विश्वसनीय न्यूज सोर्स पर ही ध्यान दें. अफवाहों से बचना ही समझदारी है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




