Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

फैक्ट चेक

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के बंद होने की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, जिसे PIB फैक्ट चेक ने पूरी तरह गलत बताया है. एजेंसी के अनुसार, एक दुर्घटना की वजह से मामूली ट्रैफिक डायवर्जन किया गया था, लेकिन एक्सप्रेसवे पूरी तरह चालू और सुरक्षित है.

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भारतीय वायुसेना के फाइटर जेट क्रैश होने की खबर पूरी तरह फर्जी निकली है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों और वीडियो को वायुसेना और पीआईबी ने खारिज कर दिया है. पाकिस्तान के कई हैंडल्स इस अफवाह को हवा देने में जुटे थे.

पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला बीजेपी को वोट देने वालों को धमका रही है. फैक्ट चेक में पता चला कि यह वीडियो 2022 का है और धमकी देने वाली महिला खुद बीजेपी नेता बेबी कोले थीं, जो उस समय अपनी पार्टी से नाराज थीं.

पीएम मोदी के झालमुरी खाने वाले वीडियो पर सोशल मीडिया पर फर्जी दावा वायरल हो रहा है कि दुकानदार असल में SPG कमांडो था. PIB फैक्ट चेक ने इस दावे को पूरी तरह गलत और फोटो को एडिटेड बताया है.

दिल्ली हाई कोर्ट की जज जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा का एक वीडियो गलत दावों के साथ वायरल हो रहा है. जांच में पता चला कि वह काशी विद्यापीठ के कार्यक्रम में बोल रही थीं और उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय बाबा विश्वनाथ को दिया था, न कि आरएसएस को.

Thane के भायंदर में वायरल ‘जॉम्बी ड्रग’ वीडियो का सच सामने आ गया है. पुलिस जांच में पता चला कि युवक Pregabalin के ओवरडोज के कारण उस हालत में था, न कि किसी खतरनाक ड्रग के असर में....

Fact Check: सोशल मीडिया पर टैक्स क्लियरेंस सर्टिफिकेट को लेकर एक भ्रामक दावा तेजी से फैल रहा है. अब सरकार ने इस पर स्पष्ट जानकारी देते हुए सच्चाई सामने रखी है.

नोएडा में सैलरी बढ़ोतरी के विरोध के नाम पर इंडोनेशिया का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जांच में पता चला कि यह वीडियो अगस्त 2025 में इंडोनेशिया में हुए छात्रों के प्रदर्शन का है.

सोशल मीडिया पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 22,000 रुपये के निवेश पर 5.5 लाख रुपये देने का दावा किया गया है.लेकिन इस वीडियो की सच्चाई कुछ और ही है.

आगरा मेयर हेमलता दिवाकर का फैक्ट चेक: आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते वक्त नाम गलत बोलने पर हुई ट्रोलिंग. खुद को सही साबित करने के लिए पोस्ट किया एडिटेड वीडियो, तकनीकी जांच में पकड़ी गई चोरी.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital