Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

फैक्ट चेक

पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद एक मुस्लिम युवक पर लाठीचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर गलत दावों के साथ शेयर किया जा रहा है. फैक्ट चेक में सामने आया है कि ये वीडियो असल में बांग्लादेश के ढाका का है और फरवरी 2026 का है.

Operation Sindoor: PIB ने लेफ्टिनेंट जनरल जुबिन मिनवाला के वायरल वीडियो को 'फर्जी' करार देते हुए इसे एक सुनियोजित प्रोपेगेंडा बताया है. वीडियो को डिजिटल रूप से एडिट कर सांप्रदायिक रंग दिया गया है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया गया है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत के बाद रोहिंग्या बांग्लादेश भाग रहे हैं. हमारी पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ है.

West Bengal Election Fake News: पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्या बसु का रिश्वत लेते वीडियो निकला 'डीपफेक'! जानें कैसे AI तकनीक का इस्तेमाल कर चुनाव के बीच उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई.

जबलपुर के बरगी बांध क्रूज हादसे के नाम पर सोशल मीडिया पर मां-बेटे की एक भावुक फोटो वायरल हो रही है, जिसे असल में एआई (AI) की मदद से तैयार किया गया है. जबलपुर कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि इस तस्वीर का हादसे से कोई संबंध नहीं है.

सोशल मीडिया पर वायरल दावा कि राज्यसभा ने यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए 'नेशनल क्रिएटर इकोनॉमी बिल 2026' पास कर दिया है, पूरी तरह फर्जी है. संसद के रिकॉर्ड और आधिकारिक वेबसाइट पर इस नाम के किसी भी बिल का कोई अस्तित्व नहीं है.

सोशल मीडिया पर भारत को ब्रिक्स से बाहर किए जाने के दावों को विदेश मंत्रालय ने 'फर्जी' करार दिया है. भारत मई में दिल्ली में ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेगा, जिसमें रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी शामिल होंगे.

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का एक डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुराने सिक्के और नोट खरीदने का दावा किया गया है. PIB फैक्ट चेक ने इसे पूरी तरह फर्जी करार दिया है.

15 वर्षीय बल्लेबाजी सनसनी वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में अपने आक्रामक खेल से छाए हुए हैं. उनकी सफलता देख पाकिस्तानी एक्सपर्ट नौमान नियाज ने आरोप लगाया है कि उनके बल्ले में 'AI चिप' लगी हो सकती है.

सोशल मीडिया पर इन दिनों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के नासिक ऑफिस से जुड़ा एक विवाद चर्चा में है. इस मामले के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक रंग देकर शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि आरोपी निदा खान हिंदू लड़कियों को इफ्तार के बहाने फंसाती थी. लेकिन जांच में यह दावा पूरी तरह गलत निकला है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital