Bharat Express DD Free Dish

Neem For Skin Care: लिवर के लिए ‘सुरक्षा कवच’ जैसा है नीम, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर बॉडी को करेगा डिटॉक्स

Ayurvedic Remedies: विश्व लिवर दिवस पर जानें कैसे नीम की कड़वाहट आपके लिवर के लिए सुरक्षा कवच बनती है और कैसे यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर शरीर को डिटॉक्स करती है.

Neem benefits for liver

World Liver Day 2026: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ते खान-पान का सबसे बुरा असर हमारे लिवर पर पड़ता है. बाहर का जंक फूड, ज्यादा तेल-मसाला और तनाव लिवर की बीमारियों को न्योता दे रहे हैं. इसी खतरे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 19 अप्रैल को ‘विश्व लिवर दिवस’ मनाया जाता है. आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार, हमारे आसपास मौजूद नीम का पेड़ लिवर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है.

लिवर से जहरीले तत्वों को बाहर निकालता है नीम

नीम को आयुर्वेद में ‘अमृत’ माना गया है. यह शरीर से जहरीले तत्वों (टॉक्सिन्स) को बाहर निकालने में सबसे कारगर है. नीम में पाए जाने वाले औषधीय गुण लिवर की कोशिकाओं को सुरक्षित रखते हैं. अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट नीम की 5 से 7 पत्तियां चबाते हैं, तो यह आपके लिवर को अंदर से साफ करता है. इससे पाचन तंत्र सुधरता है और शरीर में दिनभर एनर्जी बनी रहती है.

Neem benefits for liver

कोलेस्ट्रॉल और दिल की सेहत के लिए फायदेमंद

नीम सिर्फ लिवर ही नहीं, बल्कि दिल की सेहत का भी ख्याल रखता है. यह शरीर में बढ़े हुए खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स धमनियों में जमा गंदगी को साफ करते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है.

त्‍वचा की समस्याओं का हो सकेगा रामबाण इलाज

अगर आप मुंहासे या दाग-धब्बों से परेशान हैं, तो नीम सबसे अच्छा प्राकृतिक उपाय है. नीम में ‘एजाडिरेक्टिन’ नामक तत्व होता है जो बैक्टीरिया को खत्म करता है. नीम के पानी से चेहरा धोने या इसकी पत्तियों का पेस्ट लगाने से त्वचा में निखार आता है और इन्फेक्शन दूर रहता है.

नीम के सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म होगा तेज

आधुनिक रिसर्च यह भी बताती है कि नीम में ‘हेपेटोप्रोटेक्टिव’ गुण होते हैं. इसका मतलब है कि यह लिवर को केमिकल डैमेज से बचाता है. नीम के सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जो वजन घटाने में भी सहायक है. हालांकि, आयुर्वेद के अनुसार नीम का अत्यधिक सेवन भी नहीं करना चाहिए. गर्भवती महिलाओं और बच्चों को इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

नीम का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जा सकता है. आप इसकी पत्तियों का काढ़ा बना सकते हैं या बाजार में मिलने वाले नीम के जूस का सेवन कर सकते हैं. सुबह खाली पेट नीम का सेवन पूरे शरीर की सर्विसिंग कर देता है. नीम सस्ता और सुरक्षित है, बस जरूरत है इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने की.

यह भी पढ़िए: लिवर रहेगा मजबूत तो ज्‍यादा जिएंगे आप, शरीर के पावर हाउस को बचाने के लिए अपनाएं ये टिप्स!



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read