Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

G20 Summit: मल्टीलेयर सिक्योरिटी,बुलेट प्रूफ वाहन, विदेशी मेहमानों की होगी अचूक सुरक्षा, दिल्ली में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर

सुरक्षा के लिए CRPF की 50 टीमों को खास ट्रेनिंग दी जा रही है. ये सारे जवान कभी न कभी वीवीआईपी सुरक्षा में तैनात रह चुके हैं.

G20 Summit

G20 Summit

G20 Summit:  दिल्ली में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन के लिए जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. इस मेगा इवेंट की तारीख 9-10 सितंबर के लिए निर्धारित है. नगर निगम ने पूरे इलाके की साफ-सफाई कर दी है. G20 समिट में हिस्सा लेने वाले देशों के प्रतिनिधियों के लिए विदेश मंत्रालय ने कुल 35 होटल बुक किए गए हैं.

वहीं, विश्व के कोने-कोने से आने वाले अतिथियों के लिए शानदार इंतजाम किए जा रहे हैं. सुरक्षा की जिम्मेदारी NSG कमांडो को दी गई है. दिल्ली की ऐसी किलाबंदी की जा रही है कि परिंदा भी पर न मार सके. वीवीआईपी इलाके में पुलिस, अर्धसैनिक बलों ने पहरा बढ़ा दिया है.

CRPF के जवानों को दी जा रही है खास ट्रेनिंग

इतना ही नहीं सुरक्षा के लिए CRPF की 50 टीमों को खास ट्रेनिंग दी जा रही है. ग्रेटर नोएडा में सीआरपीएफ के 1000 जवान ट्रेनिंग ले रहे हैं. ये सारे जवान कभी न कभी वीवीआईपी सुरक्षा में तैनात रह चुके हैं. सभी जवान विदेशी मेहमानों के साथ उनके काफिले में चलेंगे.

सूत्रों के अनुसार, अब तक की तैयारियों के हिसाब से पूरा आईटीसी मौर्या अमेरिकी राष्ट्रपति के लिए बुक किया गया है. इस होटल में G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति के अलावा एक और देश को भी शामिल किया गया है. मौर्या में पहले भी पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू. बुश, बिल क्लिंटन, बराक ओबामा और विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष रुके हैं.

प्रमुख होटलों में कड़ी सुरक्षा

चूंकि कई प्रतिनिधि पास के होटलों जैसे द ताज पैलेस, अशोक होटल, द लीला पैलेस, आईटीसी मौर्य, होटल शांगरी-ला, होटल ललित, होटल मेरिडियन और इंपीरियल होटल में ठहरे हैं, इसलिए इन होटलों के आसपास के क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है. G20 बैठक के दौरान इन इलाकों में यातायात पूरी तरह से प्रभावित रहेगी.

यह भी पढ़ें: Chandrayaan-3 Rover: चांद पर रोवर प्रज्ञान का ‘मूनवॉक’, ISRO ने शेयर किया वीडियो

बंद रहेंगे स्कूल

G20 Summit के दौरान दिल्ली के प्रभावित क्षेत्रों में सभी कार्यालय और स्कूल बंद रहने की संभावना है. ऐसी संभावना है कि शिखर सम्मेलन के कारण 9 सितंबर और 10 सितंबर को दिल्ली के कई इलाकों में छुट्टी घोषित की जा सकती है. इस बीच जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जाएगी. शिखर सम्मेलन के दौरान फेरीवालों को लुटियंस दिल्ली में अपने स्टॉल लगाने की भी अनुमति नहीं दी जाएगी. अधिकारियों के मुताबिक, सत्य मार्ग से लेकर शांति पथ पर यातायात की अनुमति नहीं होगी.

दिल्ली में बनाया जा रहा है G20 थीम वाला पार्क

दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन शुरू होने में तीन सप्ताह से भी कम समय बचा है. अधिकारियों ने कहा कि उनका लक्ष्य इस मेगा इवेंट से पहले सारी तैयारियों को अंतिम रूप देने का है. भारत ने 1 दिसंबर को G20 की अध्यक्षता संभाली, जिसके बाद विभिन्न ट्रैक के तहत लगभग 200 बैठकें हो चुकी हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital