Republic Day Live: भारत आज पूरे गर्व और उत्साह के साथ अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. कर्तव्य पथ पर देश की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विरासत का भव्य प्रदर्शन शुरू हो चुका है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ पीएम मोदी के नेतृत्व में होने वाले इस समारोह में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हैं.
इस बार की परेड कई मायनों में ऐतिहासिक होगी. ‘वंदे मातरम’ के 150 गौरवशाली वर्षों की थीम पर आधारित इस समारोह में पहली बार ‘कॉम्बैट परेड’ का आयोजन हो रहा है. दुनिया भारत के सैन्य बाहुबल गेख रही है. जिसमें अर्जुन टैंक, ब्रह्मोस और आकाश मिसाइलों के साथ-साथ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में इस्तेमाल किए गए विशेष हथियारों के मॉडल भी प्रदर्शित हो रहे हैं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




