Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

नैमिषारण्य की 84 कोसी परिक्रमा: विस्फोटक बरामद होने से पुलिस महकमा सतर्क, मिलिट्री फॉर्म के पास 1 गिरफ्तार

यूपी के सीतापुर में प्रसिद्ध नैमिषारण्य की होने वाली 84 कोसी परिक्रमा से पहले शहर में विस्फोटक सामग्री बरामद होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

84 Kosi Parikrama of Naimisharanya

नैमिषारण्य की 84 कोसी परिक्रमा

Edited by Akansha

सीतापुर से जीतेंद्र saini-

लखनऊ. – यूपी के सीतापुर में प्रसिद्ध नैमिषारण्य की होने वाली 84 कोसी परिक्रमा से पहले शहर में विस्फोटक सामग्री बरामद होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. शहर कोतवाली पुलिस ने मिलिट्री फॉर्म के पास से एक शख्स को गिरफ्तार किया जिसके पास से करीब 5-5 किलो के दो सुतलीनुमा देशी बम बरामद किए. पकड़ा गया शख्स जिले के थाना थानगांव क्षेत्र का रहने वाला कासिम है. पुलिस पकड़े गए अपराधी के खिलाफ अभियोग दर्ज करके उससे लगातार पूछताछ कर रही है.

मिलिट्री फॉर्म के पास 1 गिरफ्तार

हालांकि पुलिस परिक्रम से पहले पकड़े गए बदमाश का किसी प्रकार का कोई कनेक्शन होना नहीं बता रही है. बताते चले कि शहर कोतवाली पुलिस रविवार रात क्षेत्र गश्त पर थी इसी बीच पुलिस को मिलिट्री फॉर्म आरएमपी कनवाखेड़ा मार्ग के पास एक शख्स को संदिग्ध रूप में खड़े होने की सूचना मिली।कोतवाली पुलिस को आता देख सुनसान इलाके में खड़ा शख्स भगाने लगा.

यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा सत्र में विपक्ष ने किया हंगामा, सीएम योगी ने दी नसीहत

पुलिस ने घेराबंदी करते हुए ली तलाशी

इस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए भाग रहे शख्स को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से विस्फोटक सामग्री दो सुतलीनुमा देशी बम के साथ एक. लाइटर बरामद हुआ पुलिस ने जब पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की तो उसने अपना नाम कासिम थाना थानगांव होना बताया. पुलिस ने बदमाश से बरामद विस्फोटक सुतलीनुमा देशी बम को निष्क्रिय करने के लिए उसे पानी में डाल दिया है. वहीं कासिम से लगातार पूछताछ कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital