Bharat Express DD Free Dish

8th Pay Commission: कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग, कितनी बढ़ेगी कर्मियों की सैलरी? जानें सरकार ने क्या कहा

8th Pay Commission Update: भारत में 8वें वेतन आयोग के लागू होने की तैयारी शुरू हो गई है. ये 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा. सैलरी में 20-35% बढ़ोतरी की उम्मीद है, कर्मचारी 31 मार्च तक फीडबैक दे सकते हैं.

8th Pay Commission Update

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

देश में 8वें वेतन आयोग की चर्चा फिर शुरू हो गई हैं, लाखों केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनभोगी इसकी राह देख रहे हैं. 8वां वेतन आयोग कब लागू होगा और सैलरी कितनी बढ़ेगी, ऐसे सवाल यदि आपके मन में भी उठ रहे हैं तो यहां आपको संतोषजनक जवाब मिल सकते हैं.

31 मार्च 2026 तक दे सकेंगे फीडबैक

8वें केंद्रीय वेतन आयोग की औपचारिक स्थापना मोदी सरकार ने 3 नवंबर 2025 को की थी, जिसमें अब फीडबैक लेने का काम चल रहा है. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने हाल में ही संसद में बताया कि आयोग को रिपोर्ट बनाने के लिए 18 महीने का समय मिला है. माईगॉव पोर्टल पर 18 सवाल रखे गए हैं. कर्मचारी, पेंशनभोगी, यूनियन और आम लोग वहां अपनी राय दे सकते हैं. फीडबैक देने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2026 है.

कब से लागू होगा 8वां वेतन आयोग?

8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा. यानी सैलरी और भत्तों की नई गणना इसी तारीख से होगी. लेकिन असल में बढ़ी हुई सैलरी बैंक खाते में 2026 के अंत तक या वित्तीय वर्ष 2026-27 में पहुंच सकती है. 7वें वेतन आयोग का समय 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो रहा है. बकाया राशि का भुगतान बाद में होगा.

मुद्दा विवरण
आयोग की स्थापना 3 नवंबर 2025
प्रभावी तारीख 1 जनवरी 2026
फीडबैक की आखिरी तारीख 31 मार्च 2026
अनुमानित सैलरी बढ़ोतरी 20 से 35 प्रतिशत
फिटमेंट फैक्टर (अनुमान) 2.4 से 3
रिपोर्ट पेश करने का समय 18 महीने

सैलरी में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है?

अभी आधिकारिक आंकड़े नहीं आए हैं. विशेषज्ञों का अनुमान है कि सैलरी 20 से 35 प्रतिशत तक बढ़ सकती है. फिटमेंट फैक्टर 2.4 से 3 के बीच हो सकता है. 6वें वेतन आयोग में करीब 40 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई थी. 7वें में 23 से 25 प्रतिशत बढ़ी थी.

DA hike news, 8th pay commission

इस आयोग से किन लोगों को फायदा होगा?

यह आयोग केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों पर लागू होगा. सैलरी, भत्ते और पेंशन में बदलाव होंगे.

8वें केंद्रीय वेतन आयोग पर एक्‍सपर्ट की राय

सीए मनीष मिश्रा बताते हैं कि 8वां वेतन आयोग कागजों पर 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा, लेकिन पैसे आने में समय लग सकता है. प्रतीक वैद्य का कहना है कि बढ़ोतरी महंगाई, अर्थव्यवस्था और राजनीतिक फैसलों पर निर्भर करेगी.

सरकारी कर्मचारियों को अभी क्या करना है?

कर्मचारी माईगॉव पोर्टल पर जल्द से जल्द फीडबैक दें. रिपोर्ट बनने के बाद सरकार इसे मंजूरी देगी और फिर नई सैलरी लागू होगी.

यह भी पढ़िए: मोदी सरकार ने कर्मचारियों को दी खुशखबरी- 8वें वेतन आयोग को मंजूरी, होगी वेतन वृद्धि



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read