Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत के 95 प्रतिशत गांव 4G नेटवर्क से जुड़े: केंद्र

सरकार ने बताया कि ग्रामीण भारत में 97% गांव मोबाइल नेटवर्क से जुड़े हैं, जिनमें से 95% गांवों में 4G कनेक्टिविटी है, जबकि देश के 779 जिलों में 5G सेवाएं उपलब्ध हो चुकी हैं. PM जनमन अभियान के तहत पीवीटीजी बस्तियों में कनेक्टिविटी विस्तार पर भी काम जारी है.

4G Network
Vikash Jha Edited by Vikash Jha

ग्रामीण भारत में मोबाइल नेटवर्क कवरेज लगभग 97 प्रतिशत तक पहुंच गई है और 6,44,131 गांवों में से लगभग 6,22,840 गांवों में मोबाइल कवरेज है और इनमें से 6,14,564 (95 प्रतिशत) गांव 4 जी मोबाइल कनेक्टिविटी से जुड़े हुए हैं. यह जानकारी सरकार द्वारा गुरुवार को संसद में दी गई.

संचार और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ चंद्रशेखर पेम्मासानी ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) के तहत 4,543 विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) बस्तियों को मोबाइल कनेक्टिविटी के रूप में पहचाना गया था और इनमें से 1,136 पीवीटीजी बस्तियों को मोबाइल कनेक्टिविटी के साथ कवर किया गया है.

1,018 मोबाइल टावरों को दी गई मंजूरी

31 अक्टूबर तक डिजिटल भारत निधि द्वारा फंड की हुई विभिन्न मोबाइल परियोजनाओं के तहत 1,018 मोबाइल टावरों को मंजूरी दी गई है, जिससे पीवीटीजी बस्तियों को 4जी कवरेज प्रदान किया जा सके. इस पर 1,014 करोड़ रुपये का व्यय होने के अनुमान है. मंत्री ने कहा, “सरकार पीवीटीजी बस्तियों सहित देश के ग्रामीण, दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों में मोबाइल टावरों की स्थापना के माध्यम से दूरसंचार कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए डिजिटल भारत निधि के तहत विभिन्न योजनाओं को लागू कर रही है.”


ये भी पढ़ें- झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में उग्रवादियों के खिलाफ ग्रामीणों का हिंसक आंदोलन, अब तक 10 की मौत


 

देश के 779 जिलों में 5जी सेवाएं उपलब्ध

मंत्रालय ने जानकारी दी कि 31 अक्टूबर तक देश के 783 जिलों में से 779 जिलों में 5जी सेवाएं उपलब्ध हैं. आगे कहा कि देश में 4.6 लाख से ज्यादा 5जी बेस ट्रांसीवर स्टेशन (बीटीएस) लगाए गए हैं. सरकार ने 5जी सेवाओं के प्रसार के लिए कई पहल की हैं, जिसमें नीलामी के माध्यम से मोबाइल सेवाओं के लिए पर्याप्त स्पेक्ट्रम का आवंटन और वित्तीय सुधार शामिल है. सरकार ने बताया कि दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) ने देश भर में 5जी सेवाओं का विस्तार किया है और स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए आवेदन आमंत्रण नोटिस (एआईए) में निर्धारित न्यूनतम रोलआउट दायित्वों से आगे बढ़ गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest