Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अलीगढ़ की मीट फैक्ट्री में हुआ बड़ा हादसा, अमोनिया गैस लीक होने से 59 कर्मचारी बेहोश

अमोनिया गैस लीक होने से 59 कर्मचारी  बेहोश

अलीगढ़– यूपी के अलीगढ़ जिले में एक मीट फैक्ट्री में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां प्लांट से अमोनिया गैस लीक हो गया. इस हादसे में 59 कर्मचारी  बेहोश हो गए. शुरुआत में एक महिला की मौत की खबर सामने आ रही थी. हालांकि, डीएम ने हादसे में किसी की भी मौत होने से इंकार किया है.

DM इंद्र विक्रम सिंह ने कहा, “सभी 59 लोगों की हालत स्थिर है. किसी की भी मौत की सूचना नहीं है. अफवाहों पर ध्यान न दें. हम लगातार मेडिकल टीम के साथ संपर्क में हैं. सभी का प्राथमिक उपचार किया जा चुका है.”

59 बेहोश, सभी की हालत स्थिर

हादसा गुरुवार सुबह थाना रोरावर में अल्दुआ मीट फैक्ट्री में हुआ है. सुबह के समय कर्मचारी फैक्ट्री में काम कर रहे थे. इनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल थीं. अचानक प्लांट से अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा. जिसके बाद फैक्ट्री में भगदड़ मच गई. किसी को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था. एक-एक करके महिला कर्मचारी बेहोश होने लगी थीं.

डीएम ने कहा- मामले की जांच होगी

घटना की जानकारी मिलने पर डीएम इंद्र विक्रम सिंह और SSP कलानिधि नैथानी मेडिकल कॉलेज पहुंचे. यहां उन्होंने घायलों से घटना की जानकारी ली. डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मीट फैक्ट्री में पैकेजिंग का काम होता है. इसमें ज्यादातर कर्मचारी महिला हैं. ये हादसा अमोनिया गैस के रिसाव से हुआ है. मेडिकल कॉलेज में सभी का इलाज जारी है. मामले की जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital