Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर चला ED का हंटर, 12 घंटे की मैराथन छापेमारी में जब्त किए अहम दस्तावेज

Amanatullah Khan ED Raid: आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान पर ईडी ने आज बड़ा एक्शन लिया है, और उनके ठिकानों पर ईडी ने 12 घंटों की मैराथन छापेमारी की है.

AAP MLA ED Raid: आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान (AAP MLA Amanatullah Khan) आज ईडी के रडार में रहे. सुबह 8 बजे ही उनके घर पर केंद्रीय जांच एजेंसी यानी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों ने छापा मारा और इसके बाद करीब 12 घंटे तक तलाशी अभियान और पूछताछ की. बता दें कि यह जांच दिल्ली के एंटीकरप्शन ब्यूरो की एफआईआर (FIR) के आधार पर हो रही है, जिसमें अमानतुल्लाह खान पर मनी लॉन्ड्रिंग के भी आरोप लगे हैं. ऐसे में इस केस की एक जांच प्रवर्तन निदेशालय भी कर रहा है.

बता दें कि ये मामले दिल्ली वक्फ बोर्ड में भर्ती में अनियमितताओं से संबंधित हैं. अमानतुल्लाह खान इस समय दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने अमानतुल्लाह के खिलाफ दिल्ली वक्फ बोर्ड के कामकाज में वित्तीय हेराफेरी और अन्य अनियमितताओं से जुड़े मामले में एफआईआर दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें-Asian Games 2023: इतिहास रच वापस लौटे भारतीय एथलीट, PM मोदी ने किया स्वागत, बोले- आपने मेडलों की झड़ी लगा दी

अमानतुल्लाह पर क्या हैं आरोप?

बता दें कि अमानतुल्लाह खान पर आरोप हैं कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर काम करते हुए 32 लोगों को अवैध रूप से नियमों का उल्लंघन करते हुए भर्ती किया. दिल्ली वक्फ बोर्ड के तत्कालीन CEO ने इस तरह की अवैध भर्ती के खिलाफ बयान जारी किया था. आरोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में अमानतुल्ला खान ने भ्रष्टाचार और पक्षपात किया है. इसके साथ ही अवैध रूप से दिल्ली वक्फ बोर्ड की कई संपत्तियों को किराए पर दिया है.

यह भी पढ़ें-PM Modi Uttarakhand Visit: 12 अक्टूबर को उत्तराखंड के दौरे पर होंगे पीएम मोदी, जानें क्या है पूरा कार्यक्रम

आप नेताओं पर एजेंसियों का है शिकंजा

इस मामले में दिल्ली के एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सितंबर 2022 में अमानतुल्लाह से पूछताछ की. उसके बाद सूचना के आधार पर चार जगहों पर छापा मारे थे. इस दौरान करीब 24 लाख रुपये बरामद किया गया है. इसी मामले में अमानतुल्लाह को गिरफ्तार कर किया गया था, हालांकि बाद में उन्हें जमानत भी मिल गई थी लेकिन अभी भी उनके खिलाफ सख्त जांच जारी है. गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के कई नेता केंद्रीय जांच एजेंसियों के रडार पर हैं. सत्येंद्र जैन से लेकर मनीष सिसोदिया राज्यसभा सांसद संजय सिंह सभी ईडी की गिरफ्त में हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital