Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कोलकाता: 65 एकड़ में बनेगा 2000 बेड वाला ‘अदाणी आरोग्य मंदिर’, सीएम शुभेंदु अधिकारी ने रखी नींव

Adani Arogya Mandir Kolkata: न्यू टाउन में गौतम अदाणी और पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी ने 2,000 बेड वाले ‘अदाणी आरोग्य मंदिर’ का शिलान्यास किया.

Adani Arogya Mandir Kolkata: पश्चिम बंगाल में नई भाजपा सरकार के गठन के बाद औद्योगिक निवेश और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक ऐतिहासिक शुरुआत हुई है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गुरुवार को अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी की गरिमामयी मौजूदगी में कोलकाता के न्यूटाउन क्षेत्र में अदाणी फाउंडेशन के भव्य प्रोजेक्ट ‘अदाणी आरोग्य मंदिर’ का शिलान्यास (भूमि पूजन) किया.

65 एकड़ जमीन पर बनेगा विश्वस्तरीय अस्पताल

अदाणी समूह द्वारा न्यूटाउन में करीब 65 एकड़ की विशाल भूमि पर इस अत्याधुनिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया जाएगा. इस प्रोजेक्ट में केवल अस्पताल ही नहीं, बल्कि एक उच्च स्तरीय रिसर्च सेंटर और मेडिकल एजुकेशन इंस्टीट्यूट भी शामिल होगा. यह संस्थान न केवल बंगाल बल्कि पूरे पूर्वी भारत के लिए मेडिकल हब के रूप में उभरेगा.

2,000 बेड का होगा अस्पताल(Adani Arogya Mandir Kolkata)

‘अदाणी आरोग्य मंदिर’ में कुल 2,000 बेड की क्षमता होगी. सामाजिक सरोकार और जनकल्याण को ध्यान में रखते हुए इस अस्पताल में 1,000 बेड पूरी तरह गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए आरक्षित रखे जाएंगे. इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं और इलाज बिल्कुल रियायती व मुफ्त दर पर मिल सकेगा.

कुम्हारटोली घाट के पुनर्विकास पर भी चर्चा

अदाणी समूह केवल स्वास्थ्य क्षेत्र ही नहीं, बल्कि बंगाल की विरासत को सहेजने से जुड़े प्रोजेक्ट्स में भी रुचि दिखा रहा है. ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग के जीर्णोद्धार और उत्तर कोलकाता के प्रसिद्ध कुम्हारटोली घाट के पुनर्विकास को लेकर राज्य सरकार और कोलकाता बंदरगाह प्राधिकरण के साथ अदाणी समूह की बातचीत अंतिम चरण में है.

यह भी पढ़ें: ‘जय मां काली…!’ पत्नी प्रीति संग कालीघाट मंदिर पहुंचे गौतम अदाणी, लगाया जयकारा

दुर्गा पूजा को मिलेगा ग्लोबल प्लेटफॉर्म

अदाणी समूह इस वर्ष कोलकाता की विश्व प्रसिद्ध दुर्गा पूजा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने जा रहा है. शहर की 8 प्रमुख दुर्गा पूजा कमेटियों को 25-25 लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी. इसके अलावा, 10 से 12 अक्टूबर के बीच विदेशी मेहमानों और देश की दिग्गज हस्तियों के लिए एक विशेष ‘पूजा प्रीव्यू टूर’ का आयोजन भी किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital