गौतम और प्रीति अदाणी कालीघाट मंदिर में पूजा करते हुए, PC-@gautam_adani
Gautam Adani Kalighat Temple Visit: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन और उद्योगपति गौतम अदाणी गुरुवार सुबह अपनी पत्नी प्रीति अदाणी के साथ कोलकाता के सुप्रसिद्ध और ऐतिहासिक कालीघाट मंदिर पहुंचे. जहां दोनों ने पूरे विधि-विधान और पारंपरिक रीतियों के साथ मां काली की पूजा-अर्चना की और राज्य की समृद्धि का आशीर्वाद मांगा.
पारंपरिक लिबास में पहुंचे गौतम अदाणी
कालीघाट मंदिर में दर्शन के दौरान गौतम अदाणी सफेद कुर्ता-पायजामा में नजर आए, वहीं उनकी पत्नी प्रीति अदाणी बेज रंग के सूट और लाल दुपट्टे में आध्यात्मिक रंग में रगी दिखीं. मां काली के दिव्य दर्शन और पूजा संपन्न करने के बाद प्रीति अदाणी ने भक्ति भाव से ‘जय काली मां’ का जयकारा भी लगाया.
This morning, Priti and I had the privilege of seeking the blessings of Maa Kali at the sacred Kalighat Temple.
As the skies opened and rain fell over Kolkata, the moment felt especially humbling. With gratitude in our hearts, we prayed for the peace, prosperity and well-being of… pic.twitter.com/obOJUCwNCO— Gautam Adani (@gautam_adani) September 24, 2026
दर्शन के बाद सीएम शुभेंदु अधिकारी(Gautam Adani Kalighat Temple Visit)
मंदिर में माथा टेकने के बाद गौतम अदाणी का मुख्य एजेंडा बंगाल में बड़े स्तर पर औद्योगिक निवेश को धरातल पर उतारना है. वे पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और राज्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक करेंगे. इस बैठक में राज्य में नए इंडस्ट्रियल पार्क्स, पोर्ट्स और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा प्रस्तावित है.
सीएम शुभेंदु ने भी की थी पूजा
कालीघाट मंदिर की महत्ता का जिक्र करते हुए हाल ही में कौशिकी अमावस्या (11 सितंबर) पर सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भी यहां महापूजा की थी. उन्होंने कोलकाता को मां काली, मां दुर्गा, ठाकुर रामकृष्ण परमहंस, मां शारदा देवी, स्वामी विवेकानंद और भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु की पवित्र आध्यात्मिक भूमि बताया था.
ये भी पढ़ें-Explainer: लड़ाई भी, जुदाई भी नहीं; टैरिफ की तलवार के बीच ट्रंप की गर्मजोशी के क्या मायने?
रोजगार पर टिकी उद्योग जगत की नजर
उद्योग जगत की निगाहें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और गौतम अदाणी की इस मुलाकात पर टिकी हुई हैं. प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाने और पेंडिंग प्रोजेक्ट्स की गति तेज करने के लिए अदाणी समूह की ओर से कुछ नए बड़े निवेशों का औपचारिक ऐलान भी किया जा सकता है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




