देश

J&K: आतंकी जावेद मट्टू का भाई बोला,” हम हिंदुस्तानी थे, हैं और रहेंगे.” घर पर तिरंगा फहराने के बाद अपने भाई से की ये अपील

Kashmir: कश्मीर घाटी में जावेद मट्टू (Javed Mattu) का नाम बतौर आतंकी सभी जानते हैं. पुलिस से लेकर सेना को उसकी तलाश है. लेकिन, उसके घर के हालात उसकी चरमपंथी सोच से बिल्कुल जुदा है. जावेद मट्टू का भाई रईस मट्टू ( Raees Mattu) का अपने घर पर तिरंगा फहराने वाली तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इस बीच रईस मट्टू ने न्यूज एजेंसी ANI को एक इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में उसने ऐलान किया कि कश्मीरी आवाम हिंदुस्तानी थी, है और रहेगी.

अपने घर पर तिरंगा फहराने को लेकर रईस मट्टू ने भी बात की. रईस ने कहा कि घाटी के हालात अब बदल चुके हैं. लोग तरक्की की ओर बढ़ रहे हैं और अमन चाहते हैं. मैंने दिल से तिरंगा अपने घर पर फहराया है. उन्होंने यह भी कहा कि 14 अगस्त को अक्सर कश्मीर बंद रहता था. लेकिन, आज की तराखी में मैं अपनी दुकान में बैठा हूं.

‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’

रईस मट्टू ने कहा, “मैंने दिल से तिरंगा फहराया. मेरे ऊपर किसी का भी दबाव नहीं था. सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, हम बुलबुले हैं इसके, ये गुलसितां हमारा. यहां अब विकास है. मैं पहली बार 14 अगस्त को अपनी दुकान में बैठा हूं. पहले इस तारीख के साथ 2-4 दिन के लिए बंद रहती थी.” अपने आतंकी भाई के संदर्भ में रईस ने कहा कि उनके भाई ने 2009 में आतंक की राह पकड़ ली थी. उसके बाद से मैं उसके बारे में नहीं जानता. उन्होंने कहा, “यदि मेरा भाई जिंदा है तो मैं उससे अपील करता हूं कि वह लौट आए. अब हालात बदल चुके हैं. पाकिस्तान कुछ भी नहीं कर सकता. हम हिंदुस्तानी थे, हैं और रहेंगे.”

यह भी पढ़ें-  Independence Day 2023: किसान-सरपंच, सेंट्रल विस्टा से जुड़े श्रमिक…आजादी के जश्न में लाल किले पर ये होंगे खास मेहमान

गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस की धूम देश भर में है. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक ‘हर घंर तिरंगा’ मुहिम के तहत लोग अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे हैं. इसी क्रम में आतंकी जावेद के भाई रईस मट्टू ने भी अपने घर पर तिरंगा फहराकर एकता और बदलाव का संदेश दिया. गौरतलब है कि जावेद मट्टू अभी भी आतंक की दुनिया में एक्टिव है और इस दौरान पाकिस्तान में छिपा बैठा है. 11 सालों से सुरक्षा एजेंसियों को उसकी तलाश है. लेकिन, उसके घर पर देशभक्ति की इस मिसाल ने चौतरफा संदेश दिया है.

– भारत एक्सप्रेस

Amrit Tiwari

Editor (Digital)

Recent Posts

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

6 minutes ago

37 साल बाद लौटा गायब विमान? फ्लाइट 914 की रहस्यमयी कहानी का सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Flight 914 Mystery Reality: क्या पैन एम फ्लाइट 914 सच में 37 साल बाद वापस…

16 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

58 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

1 hour ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

2 hours ago